फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dissident BJP MLAs from Manipur camp in Delhi

Manipur: एन बीरेन सिंह की बढ़ीं मुश्किलें, दिल्ली में 'असंतुष्ट' भाजपा विधायकों ने डाला डेरा

Tue, 18 Apr 2023 04:21 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 18 Apr 2023 04:21 PM IST
सार

कहा जा रहा है कि असंतुष्ट विधायक केंद्रीय नेताओं से मुख्यमंत्री एन को बदलने की मांग लेकर दिल्ली गए हैं। बीजेपी सूत्रों ने कहा कि बीरेन सिंह या तत्काल कैबिनेट में बदलाव की मांग उठने लगी है। हालांकि राज्य भाजपा इकाई या सीएम एन बीरेन सिंह की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। 

विज्ञापन
Dissident BJP MLAs from Manipur camp in Delhi
मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह - फोटो : ANI

विस्तार

मणिपुर में भाजपा सरकार की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। यहां पार्टी के विधायकों द्वारा एक के बाद एक इस्तीफा देने के बाद अब विधायकों के एक गुट ने दिल्ली का रुख किया है। यहां ये गुट भाजपा के केंद्रीय नेताओं से मिलने के लिए डेरा डाले हुए है। विधायकों के इस रुख को देखते हुए कहा जा रहा है कि सीएम एन बीरेन सिंह की सरकार में मतभेद खुलकर सामने आ रहा है। पार्टी के एक प्रमुख नेता ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इसमें कहा गया है कि शिकायत करना या विवाद को पार्टी के किसी उच्च अधिकारी के पास ले जाना अनुशासनहीनता के समान नहीं है।

विज्ञापन


पार्टी पदाधिकारियों के मुताबिक,मणिपुर घाटी के कम से कम चार भाजपा विधायक केंद्रीय नेताओं से मिलने के लिए दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। इन विधायकों में उरीपोक के विधायक ख्वाइरकपम रघुमणि भी हैं। जो दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। इस बीच, विधायकों की इस कार्रवाई को लेकर पार्टी के एक अन्य विधायक आरके इमो सिंह ने कहा कि हम सभी एक राजनीतिक दल की एक विशेष विचारधारा और उसके संविधान से बंधे हैं। वहां, विधायकों के रूप में हमारा कर्तव्य है कि हम उस सरकार/पार्टी के कार्यक्रमों और निर्णय के अनुसार काम करें। उन्होंने कहा कि इस बारे में कोई शिकायत कर सकता है, लेकिन उस विवाद को मीडिया के सामने नहीं ले जा सकता है।  
विज्ञापन


एक के बाद एक विधायक दे रहे हैं इस्तीफा
मणिपुर घाटी में विधायकों के बीच असंतोष कई दिनों से चल रहा है। दिल्ली जाने से एक दिन पहले लंगथबल निर्वाचन क्षेत्र के भाजपा विधायक करम श्याम ने पर्यटन निगम मणिपुर लिमिटेड के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने सीएम को लिखे अपने इस्तीफे में कहा था कि उन्हें अध्यक्ष के रूप में कोई जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई है। उनका यह पत्र वायरल हो रहा है। उससे पहले, आठ अप्रैल को हिरोक निर्वाचन क्षेत्र के भाजपा विधायक थोकचोम राधेश्याम ने इसी तरह की शिकायत का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री के सलाहकार के पद से इस्तीफा दे दिया था। यह भी कहा जा रहा है कि घाटी के विधायकों के अलावा, कुकी जनजाति के कई भाजपा विधायक भी राष्ट्रीय राजधानी में डेरा डाले हुए हैं। कुकी जनजाति का मणिपुर विधानसभा में दस विधायक प्रतिनिधित्व करते हैं, जिनमें से सात भाजपा विधायक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा जा रहा है कि असंतुष्ट विधायक केंद्रीय नेताओं से मुख्यमंत्री एन को बदलने की मांग लेकर दिल्ली गए हैं। बीजेपी सूत्रों ने कहा कि बीरेन सिंह या तत्काल कैबिनेट में बदलाव की मांग उठने लगी है। हालांकि राज्य भाजपा इकाई या सीएम एन बीरेन सिंह की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed