{"_id":"6432fec39eca601e9b062cb5","slug":"suspected-kia-militants-loot-arms-ammunition-for-soo-camp-in-manipur-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"मणिपुर : केआईए के उग्रवादियों ने एसओओ शिविर से लूटे हथियार, जानें पूरा मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मणिपुर : केआईए के उग्रवादियों ने एसओओ शिविर से लूटे हथियार, जानें पूरा मामला
Sun, 09 Apr 2023 11:37 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चुराचांदपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चुराचांदपुर
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sun, 09 Apr 2023 11:37 PM IST
सार
पुलिस ने कहा, केआईए उग्रवादियों ने जिले के हेंगलेप सब-डिवीजन के तहत एसओओ शिविर पर लगभग एक बजे नियंत्रण स्थापित कर लिया और विस्फोटकों सहित बड़ी संख्या में अत्याधुनिक हथियार लूट लिए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संदिग्ध कुकी इंडिपेंडेंट आर्मी (केआईए) के उग्रवादियों ने म्यांमार की सीमा से लगे मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में सस्पेंशन ऑफ ऑपरेशन (एसओओ) शिविर से हथियार और गोला-बारूद लूट लिया। यह जानकारी पुलिस ने रविवार को दी। एसओओ कैंप वे स्थान है, जहां उन उग्रवादी संगठनों के कैडर रहते हैं, जिनके साथ सरकार ने अपने अभियान निलंबित रखने के हस्ताक्षर किए हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने कहा, केआईए उग्रवादियों ने जिले के हेंगलेप सब-डिवीजन के तहत एसओओ शिविर पर लगभग एक बजे नियंत्रण स्थापित कर लिया और विस्फोटकों सहित बड़ी संख्या में अत्याधुनिक हथियार लूट लिए। केआईए के स्वयंभू प्रमुख कमांड थंगखोंगम हाओकिप को राज्य सरकारी की ओर से अपहरण, फिरौती, जबरन वसूली, बमबारी के मामलों में वांछित घोषित किए जाने के कुछ दिनों बाद यह घटनाक्रम सामने आया है।
विज्ञापन