फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amid graft charges against Shani Shingnapur temple trust, its deputy CEO commits suicide

Manaharashtra: फंदे पर लटका मिला मंदिर ट्रस्ट के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी का शव, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 28 Jul 2025 06:22 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 28 Jul 2025 06:22 PM IST
सार

Manaharashtra: महाराष्ट्र के श्री शनैश्वर देवस्थान ट्रस्ट के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी नितिन शेटे का शव घर पर फंदे पर लटा मिला। आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। यह घटना ऐसे समय में हुई है,जब हाल ही में इस मंदिर ट्रस्ट में भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। 

विज्ञापन
Amid graft charges against Shani Shingnapur temple trust, its deputy CEO commits suicide
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में स्थित प्रसिद्ध शनि शिंगणापुर मंदिर का संचालन करने वाले ट्रस्ट के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने सोमवार को कथित रूप से आत्महत्या कर ली। यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब कुछ हफ्ते पहले मंदिर से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले सामने आए थे।
विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि श्री शनैश्वर देवस्थान ट्रस्ट के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी नितिन शेटे (43 वर्षीय) का शव उनके घर में फांसी पर लटका हुआ मिला। उनका घर शनि शिंगणापुर गांव में शेटे वस्ती इलाके में स्थित है, जो मुंबई से करीब 300 किलोमीटर दूर है।अधिकारी ने बताया कि नितिन शेटे पहले मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी भी रह चुके थे। उन्होंने आत्महत्या क्यों की, इसका कारण अब तक पता नहीं चल सका है। उनके इस कदम के पीछे की वजह अब तक साफ नहीं है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ऑनलाइन सट्टेबाजी की जांच के मामले में ईडी के सामने पेश हुए गूगल के अधिकारी, मेटा ने नहीं दर्ज कराया बयान
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो....
सोमवार सुबह इस घटना का पता तब चला, जब शेटे के परिजनों ने उन्हें कई बार आवाज दी लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो परिवार ने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा। कमरे के अंदर जाकर देखा तो वह छत से रस्सी के सहारे लटके हुए मिले।


पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया
परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शेटे को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत का असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल, पुलिस ने इस मामले में आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें: कर्नाटक में मुंबई पुलिस की छापेमारी, 382 करोड़ की 187 KG से अधिक मेफेड्रोन जब्त; चार गिरफ्तार

हाल में विधानसभा में उठा था भ्रष्टाचार का मामला
हाल ही में राज्य विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान यह मामला उठा था कि मंदिर के नाम पर नकली ऐप से चंदा वसूला जा रहा है और मंदिर के रोजमर्रा के कामों में भ्रष्टाचार हो रहा है। इस खुलासे के बाद महाराष्ट्र सरकार ने पुलिस को आदेश दिया था कि शनि मंदिर ट्रस्ट के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि नितिन शेटे की आत्महत्या की जांच के दौरान यह भी देखा जाएगा कि क्या उनका किसी भी तरह से मंदिर ट्रस्ट में हुए भ्रष्टाचार से कोई संबंध था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed