Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bombay high court denies permission chhath puja girgaon chowpatty

मुंबई: गिरगांव चौपाटी पर नहीं मनेगी छठ पूजा? बॉम्बे हाईकोर्ट ने अनुमति देने से किया इनकार, जानें क्या है मामला

Tue, 10 Nov 2026 09:26 AM IST
अमन मौर्या न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अमन मौर्या Updated Tue, 10 Nov 2026 09:26 AM IST
सार

बॉम्बे हाईकोर्ट ने मुंबई की गिरगांव चौपाटी पर 15-16 नवंबर 2026 को छठ पूजा आयोजित करने की अनुमति मांगने वाली मिथिला छठ पूजा संघ की याचिका पर तत्काल राहत देने से इनकार कर दिया है। कोर्ट के फैसले के बाद शिवसेना नेता की प्रतिक्रिया सामने आई है।

विज्ञापन
bombay high court denies permission chhath puja girgaon chowpatty
कोर्ट। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंबई की गिरगांव चौपाटी पर छठ पूजा के आयोजन को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट ने मिथिला छठ पूजा संघ को तत्काल राहत देने से इनकार कर दिया है। संघ ने 15 और 16 नवंबर 2026 को गिरगांव चौपाटी पर छठ पूजा समारोह आयोजित करने की अनुमति मांगी थी। इस मामले में अदालत ने कहा कि धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार जरूर है, लेकिन यह सार्वजनिक व्यवस्था, नैतिकता और स्वास्थ्य से जुड़ी शर्तों के अधीन है।
विज्ञापन


धार्मिक स्वतंत्रता पर कोर्ट ने क्या कहा?
बॉम्बे हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि निस्संदेह प्रत्येक व्यक्ति को अंतरात्मा की स्वतंत्रता और धर्म को मानने, उसका पालन करने तथा प्रचार करने का अधिकार है। हालांकि, यह अधिकार संविधान में निर्धारित सार्वजनिक व्यवस्था, नैतिकता और स्वास्थ्य से जुड़ी शर्तों के अधीन है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि संवैधानिक प्रावधानों के तहत कुछ नियंत्रण और संतुलन निर्धारित किए गए हैं, जिनका पालन करना जरूरी है।
विज्ञापन


पुलिस से अनुमति नहीं मिलने पर अदालत पहुंचा था संघ
दरअसल, मिथिला छठ पूजा संघ ने गिरगांव चौपाटी पर छठ पूजा आयोजित करने के लिए अनुमति मांगी थी। हालांकि, डीबी मार्ग पुलिस स्टेशन ने 17 सितंबर को संघ के आवेदन को खारिज कर दिया था। इसके बाद आयोजकों ने बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया और पूजा के आयोजन की अनुमति देने की मांग की थी। फिलहाल कोर्ट ने इस मामले में तत्काल राहत देने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या बोली शिवसेना?
बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले पर शिवसेना नेता आनंद दुबे ने कहा कि छठी मैया की पूजा एक परंपरा है, जिसका पालन माताएं और बहनें वर्षों से करती आ रही हैं। मुंबई में नदियों की संख्या कम है और यहां समुद्र प्रमुख जल निकाय है। इसी वजह से मिथिला छठ पूजा संघ ने गिरगांव चौपाटी पर छठ पूजा आयोजित करने की अनुमति मांगी थी। उन्होंने कहा कि जब डीबी मार्ग पुलिस स्टेशन ने अनुमति देने से इनकार कर दिया तो आयोजक अदालत पहुंचे। अदालत ने कुछ विशेष कारणों का हवाला देते हुए फिलहाल अनुमति देने से इनकार किया है। चूंकि अब मामला अदालत के विचाराधीन है, इसलिए हमें दोनों पक्षों का सम्मान करना चाहिए।


आनंद दुबे ने आगे कहा कि हम छठ पूजा मनाना चाहते हैं, लेकिन इसके साथ ही अदालत के फैसले का भी सम्मान करते हैं। अगर गिरगांव चौपाटी पर पूजा का आयोजन नहीं हो पाता है तो ट्रस्ट या संघ निश्चित रूप से किसी दूसरी जगह पर इसकी वैकल्पिक व्यवस्था करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed