Hindi News
›
India News
›
Business Updates India EU cooperation in trade investment SEBI BSE NSE Stocks RBI Forex Crude oil Gold Silver
{"_id":"6af27cfb7a12f9310b0592d6","slug":"business-updates-india-eu-cooperation-in-trade-investment-sebi-bse-nse-stocks-rbi-forex-crude-oil-gold-silver-2026-11-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिजनेस अपडेट्स: भारत-ईयू सहयोग बढ़ाने पर सहमत; व्यापार, निवेश और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अवसर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बिजनेस अपडेट्स: भारत-ईयू सहयोग बढ़ाने पर सहमत; व्यापार, निवेश और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अवसर
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला।
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Tue, 10 Nov 2026 07:40 AM IST
विज्ञापन
बिजनेस अपडेट्स
- फोटो : amarujala.com
Link Copied
भारत और यूरोपीय संघ ने अगले महीने प्रस्तावित बड़े व्यापार समझौते (मदर्स ऑफ ऑल डील्स) पर हस्ताक्षर से पहले सोमवार को व्यापार व निवेश, क्वांटम प्रौद्योगिकी, सेमीकंडक्टर तथा जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई। दोनों पक्ष प्रस्तावित निवेश संरक्षण समझौते और भौगोलिक संकेतक (जीआई) समझौते को भी अंतिम रूप देने की दिशा में काम जारी रखने पर राजी हुए। नई दिल्ली में हुई भारत-यूरोपीय संघ रणनीतिक साझेदारी की 7वीं समीक्षा बैठक (एसपीआरएम) में दोनों पक्षों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग की व्यापक समीक्षा की गई। भारत और 27 देशों के समूह ईयू के अगले महीने महत्वाकांक्षी मुक्त व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की उम्मीद है। इसे मदर्स ऑफ ऑल डील्स (सभी समझौतों की जननी) कहा जा रहा है। इससे दो अरब लोगों का एक बड़ा बाजार तैयार होगा। संयुक्त बयान के अनुसार, दोनों पक्षों ने व्यापार एवं निवेश सहयोग बढ़ाने की दिशा में हुई प्रगति की समीक्षा की। इसमें भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौते पर समयबद्ध हस्ताक्षर और उसका क्रियान्वयन, निवेश संरक्षण समझौते व भौगोलिक संकेतक समझौते को अंतिम रूप देने की दिशा में काम जारी रखना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।