फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai police seize 187 kg mephedrone worth Rs 382 crore following raid in Mysuru in Karnataka, arrest four

Mumbai Police: कर्नाटक में मुंबई पुलिस की छापेमारी, 382 करोड़ की 187 KG से अधिक मेफेड्रोन जब्त; चार गिरफ्तार

Mon, 28 Jul 2025 06:15 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 28 Jul 2025 06:15 PM IST
सार

मुंबई पुलिस ने कर्नाटक के मैसूर में छापेमारी के बाद 382 करोड़ रुपये मूल्य की 187 किलोग्राम से अधिक मेफेड्रोन जब्त की। इस दौरान चार को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
Mumbai police seize 187 kg mephedrone worth Rs 382 crore following raid in Mysuru in Karnataka, arrest four
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंबई पुलिस ने पड़ोसी राज्य कर्नाटक के मैसूर में छापेमारी के बाद 382 करोड़ रुपये मूल्य का 187 किलोग्राम से ज्यादा मेफेड्रोन जब्त किया है। इस दौरान चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक शीर्ष अधिकारी ने सोमवार को बताया कि मामले की जांच इस साल अप्रैल में शुरू हुई थी, जब पश्चिमी मुंबई के साकीनाका में एक व्यक्ति को 52 ग्राम मेफेड्रोन के साथ पकड़ा गया था। उससे पूछताछ के बाद पुलिस तीन और लोगों तक पहुंची, जिनके पास से 8 करोड़ रुपये मूल्य का 4.53 किलोग्राम मेफेड्रोन बरामद किया गया।

विज्ञापन


390 करोड़ रुपये मूल्य का 192 किलोग्राम मेफेड्रोन जब्त
पुलिस उपायुक्त (जोन 10) दत्ता नलावडे ने बताया कि इस रैकेट की आगे की जांच के बाद 25 जुलाई को बांद्रा रिक्लेमेशन से सलीम इम्तियाज शेख उर्फ सलीम लांडगा (45) को गिरफ्तार किया गया। डीसीपी ने बताया, 'वह पुलिस को मैसूर में रिंग रोड के किनारे एक इमारत तक ले गया, जो सामने से एक होटल और गैरेज जैसी दिखती थी। हालांकि, अंदर घुसने पर हमें एक मेफेड्रोन निर्माण इकाई मिली। यहां से तस्करी का सामान मुंबई और आसपास के जिलों में भेजा जा रहा था। कुल मिलाकर हमने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है और 390 करोड़ रुपये मूल्य का 192 किलोग्राम मेफेड्रोन जब्त किया है।'
विज्ञापन


अब तक गिरफ्तार किए गए आठ लोगों में से पांच मुंबई के हैं
उन्होंने बताया कि मैसूर में यह कार्रवाई 26 जुलाई को हुई, जिसमें शेख के अलावा तीन और लोगों को गिरफ्तार किया गया। नलावडे ने कहा, 'यह एक बड़ी चेन है और और गिरफ्तारियां होने की संभावना है। हम यह भी पता लगा रहे हैं कि उन्हें मेफेड्रोन बनाने का फॉर्मूला कहां से मिला। अब तक गिरफ्तार किए गए आठ लोगों, जिनमें से पांच मुंबई के हैं, पर नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंसेज (एनडीपीएस) अधिनियम के प्रावधानों के तहत आरोप लगाए गए हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed