{"_id":"5b95e018867a557ebd686fd6","slug":"amid-bharat-bandh-today-by-congress-petrol-diesel-prices-hike-on-monday-10-september","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत बंद के बीच आज भी पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े, मुंबई में 88 पार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत बंद के बीच आज भी पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े, मुंबई में 88 पार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 10 Sep 2018 08:38 AM IST
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते कई महीनों से तेल के दाम में लगातार बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस समेत 21 दलों ने आज भारत बंद का आह्वान किया है। इस बीच सोमवार को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी नहीं आई है बल्कि इसकी कीमतों में इजाफा ही हुआ है। पेट्रोल 23 पैसे महंगा हो गया है और डीजल के दाम 22 पैसे बढ़ गए हैं।
बढ़ी हुई कीमत के साथ दिल्ली में पेट्रोल 80 रुपये 73 पैसे प्रति लीटर बिक रहा है। जबकि मुंबई में एक लीटर पेट्रोल 88 रुपये 12 पैसे की दर से बिक रहा है।
डीजल के दाम भी आग लगा रहे हैं। आज डीजल की कीमत में 22 पैसे की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद दिल्ली में एक लीटर डीजल की कीमत 72 रुपये 83 पैसे हो गया है। जबकि मुंबई में एक लीटर डीजल के दाम 77 रुपये 32 पैसे है।
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी महंगाई की आग से भड़की कांग्रेस ने आज भारत बंद बुलाया है। कांग्रेस ने अपने कार्यकर्ताओं से बंद के दौरान किसी भी हिंसा से दूर रहने की अपील की है। भारत बंद का मुख्य आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक आयोजित किया जाएगा। कांग्रेस का दावा है कि बंद का समर्थन 21 राजनीतिक पार्टियां कर रही हैं।
विज्ञापन
तेल की लगातार बढ़ती कीमत की वजह से पेट्रोल-डीजल के दाम अब तक के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गए हैं। विपक्ष लगातार बढ़ती महंगाई के खिलाफ आवाज उठा रहा है। जनता पर हर दिन इसका बोझ बढ़ता जा रहा है, बावजूद इसके कोई राहत मिलती नहीं दिख रही है।