{"_id":"5b6cc00b4f1c1b8d3e8b6116","slug":"america-advised-its-citizens-not-to-travel-kerala-due-to-rains","type":"story","status":"publish","title_hn":" केरल की बारिश : अमेरिका ने अपने नागरिकों को राज्य की यात्रा नहीं करने की दी सलाह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल की बारिश : अमेरिका ने अपने नागरिकों को राज्य की यात्रा नहीं करने की दी सलाह
भाषा, केरल
Updated Fri, 10 Aug 2018 03:58 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Indian Express
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका ने आज एक परामर्श जारी कर अपने नागरिकों से कहा कि वह बारिश और बाढ़ से जूझ रहे केरल की यात्रा पर जाने से बचें।
परामर्श में कहा गया है कि दक्षिण-पश्चिमी मानसून के कारण राज्य में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की घटनाएं हो रही हैं। ऐसे में अमेरिकी नागरिकों को राज्य के सभी प्रभावित क्षेत्रों की यात्रा करने से परहेज करना चाहिए।
इसमें कहा गया है कि केरल में भूस्खलन और बारिश के कारण आने वाली बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में जाने से बचें। केरल में अभी तक बाढ़ और वर्षाजनित घटनाओं में कम से कम 22 लोगों की मौत हुई है।
बता दें कि भारी बारिश के चलते राज्य में 24 बांधों के दरवाजे खोल दिए गए हैं। वहीं पिछले दो दिनों में करीब 10 हजार लोगों को 157 राहत शिविरों में स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन
कोच्चि एयरपोर्ट पर भरा पानी
कोच्चि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट लिमिटेड (सीआईएएल) में पेरियार नदी में बढ़तेे जलस्तर को देखते हुए हवाईअड्डा क्षेत्र के जलमग्न होने की आशंका के तहत विमानों की लैंडिंग रोक दी गई थी। लेकिन तकरीबन दो घंटे बाद इसे दोबारा से शुरू कर दिया गया। बता दें कि यह सीआईएएल नदी के निकट स्थित है।