{"_id":"61c3cb42d0e1b7536a2a896a","slug":"amazon-filed-a-writ-petition-against-ed-in-delhi-high-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली हाईकोर्ट में मामला: अमेजन ने प्रवर्तन निदेशालय पर दायर किया मुकदमा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दिल्ली हाईकोर्ट में मामला: अमेजन ने प्रवर्तन निदेशालय पर दायर किया मुकदमा
Thu, 23 Dec 2021 06:35 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 23 Dec 2021 06:35 AM IST
सार
अमेरिकी ई-कॉमर्स कंपनी ने अदालत से अपील की है कि संबंधित मामले में ईडी को किस तरह की जांच का अधिकार है, इसे स्पष्ट किया जाए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेजन और फ्यूचर समूह के बीच जारी विवाद एक बार फिर दिल्ली हाईकोर्ट जा पहुंचा है। इस बार अमेजन ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के खिलाफ याचिका लगाई है। इसमें विदेशी निवेश कानून के उल्लंघन को लेकर ईडी की जांच पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
अमेजन ने 816 पेज की याचिका में आरोप लगाया है कि 2019 में फ्यूचर समूह के साथ हुए 20 करोड़ डॉलर के करार को लेकर उसे बेवजह परेशान किया जा रहा। इसे लेकर ईडी की ओर से जारी समन में जो जानकारियां मांगी गई हैं, वह फ्यूचर समूह की डील से अलग हैं। य
विज्ञापन
ह जांच पूरी तरह परेशान करने के लिए की जा रही है, जिसमें अमेजन के कई कार्यकारी अधिकारियों व भारत प्रमुख को समन जारी किया गया है। अमेरिकी ई-कॉमर्स कंपनी ने अदालत से अपील की है कि संबंधित मामले में ईडी को किस तरह की जांच का अधिकार है, इसे स्पष्ट किया जाए।
विज्ञापन