{"_id":"6148fb5ca8f4be010974670f","slug":"amazon-bans-600-chinese-brands-for-violating-regulations","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिपोर्ट : अमेजन ने 600 चीनी ब्रांड पर नियमों के उल्लंघन मामले में लगाया बैन","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
रिपोर्ट : अमेजन ने 600 चीनी ब्रांड पर नियमों के उल्लंघन मामले में लगाया बैन
Tue, 21 Sep 2021 02:51 AM IST
Kuldeep Singh
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 21 Sep 2021 02:51 AM IST
सार
द वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, 600 चीनी ब्रांड अपने ग्राहकों के अच्छे रिव्यू के बदले उन्हें अमेजन के गिफ्ट कार्ड दे रही थीं। जिन ब्रांड पर बैन लगाया गया है, उनमें ऑकी, एमपॉ, रॉपावर और वावा आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
अमेजन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने हाल ही में नियमों के उल्लंघन मामले में 600 चीनी ब्रांड को हमेशा के लिए बैन कर दिया है। इन ब्रांड पर अमेजन की रिव्यू पॉलिसी से छेड़छाड़ का आरोप है। द वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, ये चीनी ब्रांड अपने ग्राहकों के अच्छे रिव्यू के बदले उन्हें अमेजन के गिफ्ट कार्ड दे रही थीं। जिन ब्रांड पर बैन लगाया गया है, उनमें ऑकी, एमपॉ, रॉपावर और वावा आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
अमेजन एशिया ग्लोबल सेलिंग के उपाध्यक्ष कैंडी तई ने कहा कि हर सामान पर आए रिव्यू का बहुत महत्व होता है। ऐसे झूठे रिव्यू लेकर बाकी ग्राहकों को गुमराह करना गलत है। अमेजन इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। अगर कोई भी कंपनी की पॉलिसी के खिलाफ जाएगा तो बैन कर दिया जाएगा। जरूरत पड़ने पर कानूनी कार्रवाई भी करेंगे। उन्होंने कहा कि कंपनी का यह कदम केवल चीन के खिलाफ नहीं है। इसे देश के खिलाफ एक साजिश न समझा जाए। अमेजन पूरी दुनिया में इस कैंपेन को लागू कर रहा है।
विज्ञापन