{"_id":"598b14df4f1c1b437d8b4850","slug":"amarujala-poll-voters-think-rahul-gandhi-was-attacked-due-to-breaking-protocol-in-gujarat","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: राहुल गांधी को प्रोटोकॉल तोड़ने की आदत इसलिए हुआ हमला","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: राहुल गांधी को प्रोटोकॉल तोड़ने की आदत इसलिए हुआ हमला
amarujala.com- Presented by: अभिषेक तिवारी
Updated Wed, 09 Aug 2017 07:32 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ऑनलाइन पोल
- फोटो : amar ujala
हाल ही में गुजरात बाढ़ क्षेत्र का दौरा करने पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की कार पर पत्थर से हमला होने का मुद्दा मंगलवार को लोकसभा में उठा। केंद्र की ओर से दी जाने वाली सुरक्षा पर सवाल उठाने वाले राहुल गांधी पर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने जमकर हमला बोला।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि राहुल अक्सर प्रोटोकॉल तोड़ा करते हैं और इसी वजह से उनके ऊपर गुजरात में भी हमला हुआ। उन्होंने अागे कहा कि जब राहुल वहां गए थे, तो उन्होंने बुलेट प्रूफ कार इस्तेमाल क्यों नहीं की? राहुल के गुजरात जाने की जानकारी एसपीजी प्रोटेक्शन को थी और इसलिए उन्हें वहां पहुंच कर बुलेट प्रूफ कार भी दी गई, लेकिन राहुल ने मनमानी की और खुद की कार में रवाना हो गए।
विज्ञापन
इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'राहुल गांधी की एसपीजी सुरक्षा पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह के बयान से क्या आप संतुष्ट हैं?'
विज्ञापन
पोल के जवाब में हमें कुल 13,592 वोट मिले। इनमें 58.85 फीसदी (7999 वोट) पाठकों ने हां में जवाब देते हुए राहुल गांधी की एसपीजी सुरक्षा को लेकर गृहमंत्री राजनाथ सिंह के बयान से सहमति जताई हैं, जबकि 39.27 फीसदी (5338 वोट) पाठकों ने मामले में दिए गए गृहमंत्री राजनाथ सिंह के बयान से असहमति जताई है। वहीं 1.88 फीसदी (255 वोट) पाठकों ने इस मुद्दे पर कोई राय जाहिर करने में असमर्थता जताई।