फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amarujala Poll: In fitness case Mahendra Singh Dhoni is ahead of other Indian cricket Team players

अमर उजाला पोल: पाठकों की राय- टीम इंडिया के बाकी खिलाड़ियों के मुकाबले ज्यादा फिट हैं धोनी

Thu, 14 Dec 2017 08:24 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 14 Dec 2017 08:24 PM IST
विज्ञापन
Amarujala Poll: In fitness case Mahendra Singh Dhoni is ahead of other Indian cricket Team players
अमर उजाला पोल

टीम इंडिया को दो विश्व कप जीताने वाले पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (36 वर्ष) भले ही उम्र में मौजूदा टीम में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी है, लेकिन अगर फिटनेस की बात की जाए तो वो इस टीम में किसी भी युवा खिलाड़ी से कम नहीं हैं। इस बात का सबसे पुख्ता सबूत मोहाली में मैच से पहले प्रैक्टिस सेशन के दौरान दिखाई दिया।

विज्ञापन

 
दरअसल, मोहाली में हुए मैच से पहले धोनी और स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के बीच 100 मीटर की रेस लगी। दोनों ने ही एक साथ दौड़ना शुरू किया, हालाकि पांड्या पहले धोनी से आगे जरूर थे, लेकिन अंत में धोनी ने उन्हें मात दे दी। 
विज्ञापन


इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था ''टीम इंडिया के बाकी खिलाड़ियों के मुकाबले ज्यादा फिट हैं धोनी', क्या आप भी ऐसा मानते हैं?'
विज्ञापन
विज्ञापन


पोल के जवाब में हमें कुल 13,640 वोट मिले। इनमें 85.73 फीसदी (11,693 वोट) पाठकों ने माना कि महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया के अन्य खिलाड़ियों के मुकाबले ज्यादा फिट हैं, जबकि 11.81 फीसदी (1611 वोट) पाठकों ने माना कि धोनी टीम इंडिया के बाकी खिलाड़ियों के मुकाबले ज्यादा फिट नहीं हैं। वहीं 2.46 फीसदी (336 वोट) पाठकों ने इस मुद्दे पर कोई राय जाहिर करने में असमर्थता जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed