Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amartya Sen: 90-year-old economist said- Life is not wasted without Nobel;

Amartya Sen: 90 वर्षीय अर्थशास्त्री बोले- नोबेल के बिना जिंदगी बर्बाद नहीं होती; बची उम्र पढ़कर गुजार दूंगा

Mon, 15 Jul 2024 05:39 AM IST
मेघा झा अमर उजाला, ब्यूरो, बोलपुर
अमर उजाला, ब्यूरो, बोलपुर Published by: मेघा झा Updated Mon, 15 Jul 2024 05:39 AM IST
सार

मुझे नहीं लगता अगर नोबेल न मिला होता तो मेरी जिंदगी बर्बाद हो गई होती : अमर्त्य सेन

विज्ञापन
Amartya Sen: 90-year-old economist said- Life is not wasted without Nobel;
अमर्त्य सेन - फोटो : एएनआई

विस्तार

मुझे नहीं लगता कि नोबेल नहीं मिला होता तो मेरी जिंदगी बर्बाद होती। जिंदगी में नोबेल पुरस्कार जीतने से भी बड़े मकसद हैं और होने ही चाहिए। यह बात नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री प्रो. अमर्त्य सेन ने प.बंगाल के बीरभूम जिले के बोलपुर में अपने पैतृक आवास पर एक साक्षात्कार में कही। उन्हें 1998 में अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में आर्थिक विज्ञान में स्वेरिग्स रिक्सबैंक पुरस्कार मिला था। यह सम्मान उन्हें कल्याणकारी अर्थशास्त्र और सामाजिक विकल्प सिद्धांत में योगदान के लिए दिया गया था। शायद तभी सेन ने कहा कि इसे पाकर मुझे अच्छा लगा। मुझे कुछ पैसे मिले और मैं बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा से जुड़ी एक चैरिटी संस्था प्रतीची ट्रस्ट शुरू कर सका। 
विज्ञापन


थोड़ी किस्मत भी शामिल... सेन ने कहा, इसमें थोड़ी किस्मत भी शामिल है कि आपको कोई पुरस्कार मिलता है या नहीं। हालांकि, जब नोबेल मेरे पास आया, तो उसने मुझे साक्षरता, बुनियादी स्वास्थ्य सेवा और लैंगिक समानता सहित अपने पुराने जुनूनों के बारे में तत्काल और जमीनी तौर पर कुछ करने का मौका दिया। मेरा उद्देश्य खास तौर से भारत और बांग्लादेश में यह काम करना था।
विज्ञापन


बची उम्र बस पढ़कर गुजार दूंगा : सेन कहते हैं, मुझे नहीं पता कि मेरे पास और कितने साल बचे हैं। मेरे पास जो भी वक्त है, उसमें बार-बार पढ़कर यह जानने में मुझे खुशी मिलेगी कि दुनिया में क्या हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश में हिंदू-मुस्लिमों के साथ रहने की परंपरा : सेन ने कहा कि भारत में हिंदुओं और मुस्लिमों के साथ रहने की परंपरा है। हमारे देश में सदियों से हिंदू-मुस्लिम तालमेल और समन्वय से काम करते आए हैं। यह युक्तसाधना है, जिसका उल्लेख क्षितिमोहन सेन ने अपनी पुस्तक में किया है। हमें मौजूदा समय में युक्तसाधना के इस विचार पर जोर देने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed