फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar Ujala Top News 25 March 2022 Yogi Adityanath Cabinet Supertech developer Latest News In hindi

दिन की बड़ी खबरें: योगी आदित्यनाथ ने ली शपथ, पढें महाराज के कैबिनेट समेत अहम खबरें सिर्फ एक क्लिक पर

Fri, 25 Mar 2022 09:59 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 25 Mar 2022 09:59 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को नई सरकार का गठन हो गया। योगी आदित्यनाथ के साथ 52 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की। इसके अलावा सुपरटेक डेवलपर को लेकर बड़ी खबर आई, जिससे 25 हजार घर खरीदारों को जबरदस्त झटका। आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया की दिनभर की बड़ी खबरें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन
Amar Ujala Top News 25 March 2022 Yogi Adityanath Cabinet Supertech developer Latest News In hindi
Amar Ujala Top News - फोटो : Amar Ujala Top News

विस्तार

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को नई सरकार का गठन हो गया। योगी आदित्यनाथ के साथ 52 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की। इसके अलावा सुपरटेक डेवलपर को लेकर बड़ी खबर आई, जिससे 25 हजार घर खरीदारों को जबरदस्त झटका। आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया की दिनभर की बड़ी खबरें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

Amar Ujala Top News 25 March 2022 Yogi Adityanath Cabinet Supertech developer Latest News In hindi
सीएम योगी ने लिया शपथ - फोटो : वीडियो ग्रैब

लगातार दूसरी बार यूपी के सीएम बने योगी
यूपी में योगी आदित्यनाथ के दूसरे कार्यकाल में दो उप मुख्यमंत्री सहित 52 नेता मंत्री पद की शपथ लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसभा क्षेत्र वाराणसी से तीन मंत्री बनाए गए हैं। यूपी कैबिनेट में मुख्यमंत्री सहित 52 मंत्री शामिल हुए। केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। योगी कैबिनेट में 18 कैबिनेट मंत्री, 14 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और 20 राज्यमंत्री बनाए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

Amar Ujala Top News 25 March 2022 Yogi Adityanath Cabinet Supertech developer Latest News In hindi
Yogi Adityanath - फोटो : Amar Ujala

योगी का नया मंत्रिमंडल
योगी की नई कैबिनेट में इस बार 38 विधायकों को मंत्री बनाया गया है। मतलब ये सभी इस बार विधानसभा चुनाव जीतकर आए हैं। वहीं, नौ विधानपरिषद के सदस्यों को भी मंत्री बनाया गया है। इसमें डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, एके शर्मा, जितिन प्रसाद, आशीष पटेल, संजय निषाद, स्वतंत्र देव सिंह, धर्मवीर प्रजापति, भूपेंद्र चौधरी, दिनेश प्रताप सिंह शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन

Amar Ujala Top News 25 March 2022 Yogi Adityanath Cabinet Supertech developer Latest News In hindi
चीनी विदेश मंत्री वांग यी और एस जयशंकर - फोटो : एएनआई

डोभाल-जयशंकर से वांग यी की मुलाकात
चीन के विदेश मंत्री वांग यी भारत के दौरे पर हैं। उन्होंने अपने समकक्ष राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से भेंट करने के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर से तीन घंटे तक बातचीत की। वांग यी चीन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और विदेश मंत्री दोनों हैं। सूत्र बताते हैं कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने वांग यी से भारत-चीन के आपसी संबंधों, क्षेत्रीय, द्विपक्षीय, अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों को ध्यान में रखकर एक दूसरे के साझा हितों पर चर्चा की। पढ़ें पूरी खबर

Amar Ujala Top News 25 March 2022 Yogi Adityanath Cabinet Supertech developer Latest News In hindi
महिला आईपीएल - फोटो : सोशल मीडिया

महिला आईपीएल के लिए बीसीसीआई ने बनाई योजना
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) अगले साल छह टीमों के साथ महिला आईपीएल कराने की योजना बना रहा है। इस साल तीन टीमों के साथ ही वुमन टी20 चैलेंजर खेला जाएगा। इसका आयोजन प्लेऑफ के दौरान पुणे में मई के अंत में हो सकता है। आईपीएल ने पहली बार 2018 में वुमन टी20 चैलेंजर का आयोजन किया था। इसके बाद से अब तक तीन सीजन हो चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर

Amar Ujala Top News 25 March 2022 Yogi Adityanath Cabinet Supertech developer Latest News In hindi
सुपरटेक - फोटो : Social Media

दिवालिया हुई सुपरटेक डेवलपर
दिल्ली-एनसीआर स्थित बड़ी रियल्टी कंपनी सुपरटेक लिमिटेड के साथ अपने घर की बुकिंग करा चुके होम बायर्स को शुक्रवार को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, डेवलपर जिसकी नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में कई बड़ी परियोजनाएं चल रही हैं, वो 25 मार्च को दिवालिया हो गई है। पढ़ें पूरी खबर

Amar Ujala Top News 25 March 2022 Yogi Adityanath Cabinet Supertech developer Latest News In hindi
जो बाइडन - फोटो : ani

यूएस राष्ट्रपति बाइडन पहुंचे पोलैंड
रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन शुक्रवार को पोलैंड पहुंचे और अमेरिकी सैनिकों से मुलाकात की। दो दिन पहले ही बाइडन यूरोप के दौरे पर रवाना हुए थे। सबसे पहले उन्होंने ब्रसेल्स में नाटो की बैठक में शिरकत की थी और इसके बाद शुक्रवार को वह पोलैंड पहुंचे। पोलैंड में उन्होंने अमेरिकी सैनिकों से मुलाकात की। इस दौरान वह सैनिकों के साथ पिज्जा खाते हुए भी दिखे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed