फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI plans for full-fledged women’s IPL tournament with six teams next year

Women's IPL: महिला आईपीएल के लिए बीसीसीआई ने बनाई योजना, अगले साल छह टीमों के साथ हो सकता है टूर्नामेंट

Fri, 25 Mar 2022 07:47 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 25 Mar 2022 07:47 PM IST
सार

वुमन टी20 चैलेंजर में ट्रेलब्लेजर्स, सुपरनोवाज और वेलोसिटी के नाम से तीन टीमें मैदान पर उतरती हैं। सुपरनोवाज ने 2018 और 2019 में खिताब अपने नाम किया था। 2020 में ट्रेलब्लेजर्स की टीम पहली बार चैंपियन बनी थी।

विज्ञापन
BCCI plans for full-fledged women’s IPL tournament with six teams next year
स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर और मिताली राज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) अगले साल छह टीमों के साथ महिला आईपीएल कराने की योजना बना रहा है। इस साल तीन टीमों के साथ ही वुमन टी20 चैलेंजर खेला जाएगा। इसका आयोजन प्लेऑफ के दौरान पुणे में मई के अंत में हो सकता है। आईपीएल ने पहली बार 2018 में वुमन टी20 चैलेंजर का आयोजन किया था। इसके बाद से अब तक तीन सीजन हो चुके हैं।
विज्ञापन


आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के साथ बैठक के बाद बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा, “इसे (पूर्ण महिला आईपीएल) एजीएम द्वारा पास किया जाना है। हम अगले साल तक इसे शुरू करने की उम्मीद में हैं।” आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष बृजेश पटेल ने कहा,   “प्रक्रिया (महिला आईपीएल शुरू करने के लिए) शुरू हो गई है। यह पांच या छह टीम की लीग हो सकती है।”
विज्ञापन


बृजेश पटेल ने आगे कहा, “हालांकि, इस साल आईपीएल में महिलाओं के लिए चार मैच होंगे। इसका आयोजन पुरुषों के प्लेऑफ के दौरान किया जाएगा। वुमन टी20 चैलेंजर में तीन टीमें शामिल होंगी। सभी मैच पुणे में आयोजित होने की संभावना है।”
विज्ञापन
विज्ञापन


वुमन टी20 चैलेंजर में ट्रेलब्लेजर्स, सुपरनोवाज और वेलोसिटी के नाम से तीन टीमें मैदान पर उतरती हैं। सुपरनोवाज ने 2018 और 2019 में खिताब अपने नाम किया था। 2020 में ट्रेलब्लेजर्स की टीम पहली बार चैंपियन बनी थी। 2021 में कोरोना के कारण इसका आयोजन नहीं हुआ था।


इस बीच, बीसीसीआई कोविड -19 प्रतिबंधों के कारण खिलाड़ियों और स्टाफ की सुरक्षा को देखते हुए आईपीएल 2022 में कोई उद्घाटन समारोह नहीं कराएगा। हालांकि, लीग के अंत में समापन समारोह आयोजित करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed