{"_id":"63d7c44d475605700d3cd674","slug":"amar-ujala-shabd-samman-ceremony-ustad-amjad-ali-khan-appeal-pm-narendra-modi-to-to-russia-ukraine-war-2023-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला शब्द सम्मान: रूस-यूक्रेन युद्ध पर अमजद अली खान ने दिया बड़ा बयान, पीएम मोदी से की यह अपील","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अमर उजाला शब्द सम्मान: रूस-यूक्रेन युद्ध पर अमजद अली खान ने दिया बड़ा बयान, पीएम मोदी से की यह अपील
Mon, 30 Jan 2023 06:51 PM IST
कुमार सम्भव जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार सम्भव जैन
Updated Mon, 30 Jan 2023 06:51 PM IST
सार
उस्ताद अमजद अली खान ने कहा कि दुनिया में शांति बनी रहे। हमारे देश में शांति बनी रहे। हम लोग शांति के प्रति समर्पित हैं।
विज्ञापन
उस्ताद अमजद अली खान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमर उजाला शब्द सम्मान कार्यक्रम में प्रख्यात लेखक और लेखिकाओं को अलंकृत किया गया। इस दौरान प्रख्यात सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खान ने कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध पर बड़ी बात कही।
विज्ञापन
पीएम मोदी से की यह अपील
उस्ताद अमजद अली खान ने कहा कि दुनिया में शांति बनी रहे। हमारे देश में शांति बनी रहे। हम लोग शांति के प्रति समर्पित हैं। आज रूस-यूक्रेन का युद्ध जिस तरह जारी है, उसे देखकर मुझे हैरानी होती है कि क्या दुनिया में कोई ऐसी ताकत नहीं है कि इसको रोक सके। मुझे बड़ी उम्मीद है कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व गुरु हैं। उनसे मेरा निवेदन है कि वह कोशिश करें कि इस लड़ाई को रुकवा दें। साथ ही, कोशिश करें कि किस तरह से इस लड़ाई को रोका जा सकता है।
विज्ञापन