फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar Ujala's special on the occasion of 50th anniversary of Indian Space Agency ISRO

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो की 50वीं सालगिरह के मौके पर अमर उजाला की खास पेशकश

Wed, 14 Aug 2019 06:49 PM IST
पंखुड़ी सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Wed, 14 Aug 2019 06:49 PM IST
सार

आज से 15 अगस्त तक आपको रोजाना इसरो और स्वतंत्रता दिवस से जुड़ी विशेष जानकारियां, खबरें और आलेख amarujala.com पर मिलेंगे। आप भी पढ़िए और अपने जानने वालों को भी इस बारे में बताइए।

विज्ञापन
Amar Ujala's special on the occasion of 50th anniversary of Indian Space Agency ISRO
73वां स्वतंत्रता दिवस - फोटो : amar ujala

विस्तार

स्वतंत्रता किसी भी देश की बहुआयामी प्रगति और उद्धारक की भूमिका में होती है। आजादी हासिल करने की यात्रा राजनीति से होती हुुई समाज के कई स्तरों पर प्रवाहित होती है। भारत 15 अगस्त 2019 को अपनी स्वतंत्रता का 73वां जश्न मना रहा है। आजादी के सफर का यह छोटा सा इतिहास भारत की बहुरंगी विकास यात्रा का प्रतीक है।

विज्ञापन


विज्ञापन


इन 70 सालों में भारत ने चहुंओर विकास किया और हर आयाम में प्रगति की। भारत की इस प्रगति यात्रा का सिरा अंतरिक्ष और आसमान में भी खुलता है। दरअसल,  15 अगस्त 2019 को भारत की अंतरिक्ष एजेंसी इसरो को 50 साल पूरे हो रहे हैं। भारतीय अनुसंधान संगठन (इसरो) की शुरुआत 15 अगस्त 1969 के दिन, अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में शोध को बढ़ावा देने के मकसद से हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन वर्षों में, इसरो ने 60 तकनीकी विकास प्रक्षेपण, 87 भारतीय अंतरिक्ष शिल्प प्रक्षेपण, 8 छात्र उपग्रह प्रक्षेपण, 2 पुन: प्रवेश मिशन और 180 विदेशी उपग्रह- 23 देशों से- श्रीहरिकोटा से लिफ्ट-ऑफ किए हैं। इतना ही नहीं भारत के चांद पर पहुंचने के सपने को भी इसरो ने सफलतापूर्वक पूरा किया है।

2008 में चद्रयान 1 और 2019 में चंद्रयान 2 की सफलतापूर्वक लॉन्चिंग ने भारत को बुलंदियों के नए आयाम दिए हैं। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र के इस वर्ष 50 वीं सालगिरह के मौके पर आसमान और अंतरिक्ष में बुलंदी छू रहे हिंदुस्तान की इस नई इबारत को amarujala.com ने अपनी इसरो की शुरुआत, मध्यांतर और विकास की कहानियों में संजोने का प्रयास किया है। आप इन कहानियों में भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम की विविध झांकियां, घटनाएं और यात्रा की झलकियां जानेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed