फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar Ujala's campaign is appreciated in Prague

प्राग में अमर उजाला की मुहिम को सराहा गया

Thu, 15 Sep 2016 01:42 PM IST
अजीत कुमार सिंह
अजीत कुमार सिंह Updated Thu, 15 Sep 2016 01:42 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala's campaign is appreciated in Prague

मिर्गी को लेकर भारत में नहीं यूरोप के देशों में भी काफी भ्रम फैला है। रूस जैसे देश में बीते 5 साल में मिर्गी के 60 मरीजों ने आत्महत्या कर ली। उन्हें ऐसा लगता था कि वो अब कभी ठीक नहीं जो पाएंगे। रूस के जाने माने न्यूरोलॉजिस्ट डॉ फर्नर ने प्राग में आयोजित चार दिवसीय (11-15 सितम्बर)यूरोपियन कॉन्फ्रेंस ऑन एप्टोलॉजी में विश्व भर से आए न्यूरोलॉजी के डॉक्टरों को यह जानकारी दी। डॉक्टरों में मिर्गी के प्रति विश्वव्यापी जन जागरूकता मुहीम चलाने को लेकर सहमति बनी। सरकार और सामाजिक संगठनों की भी मदद ली जायेगी।

विज्ञापन


कांफ्रेंस में आयोजक मंडल के सदस्य डॉ वर्मी ने मंच से अमर उजाला का नाम लेकर अमर उजाला की मुहिम को सराहा। अमर उजाला ने 'बाकला दाल से ठीक हो रही काँपने (पार्किन्सन )की बीमारी' खबर को बीएचयू के न्यूरोलॉजिस्ट डॉ विजय नाथ मिश्र द्वारा किये गए शोध के आधार पर छापा था। खबर छपने के बाद उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के सैकड़ों लोग डॉ विजय नाथ मिश्र के पास पहुँचे। इन मरीजों को दवा के साथ बाकला दाल खाने की सलाह दी गई। इसमें करीब 70% मरीजों को बाकला दाल के सेवन से लाभ हुआ। 
विज्ञापन


कॉफ्रेंस में बीएचयू के डॉ विजय नाथ मिश्रा, डॉ आर एन चौरसिया के साथ बाकला दाल से जुड़ी खबर लिखने वाले अमर उजाला के रिपोर्टर अजीत कुमार सिंह भी कांफ्रेंस में शामिल हुए। डॉ विजय नाथ मिश्र ने कॉन्फ्रेंस में कहा कि न्यूरोलॉजिस्ट को अपना दायरा बढ़ाना चाहिए। मरीजों की अन्य दिक्कतों को भी समझ कर उसे दूर करना चाहिए। हमें उनकी कॉउंसलिंग करनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मिर्गी के मरीजों के साथ छुआ छूत जैसा बर्ताव किया जाता है। उनकी शादियां नहीं हो रही हैं। डिप्रेशन में वह जान दे रहे हैं। हमें उनतक यह सन्देश पहुँचाना होगा की मिर्गी छुआ छूत नहीं है। यह नियमित दवा से ठीक होने वाली बीमारी है। 2017 में वियेना में प्रस्तावित कॉन्फ्रेंस की अगली कड़ी में मिलने का वादा कर डॉक्टरों ने एक-दूसरे से विदा ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed