फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   amar ujala prime time news roundup 20

उत्तराखंड का सियासी घमासान, राहुल का मोदी पर हमला और दिनभर की बड़ी खबरें

Sun, 20 Mar 2016 07:08 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 20 Mar 2016 07:08 PM IST
विज्ञापन
amar ujala prime time news roundup 20

उत्तराखंड के सियासी संकट पर अब केंद्रीय राजनीति भी गरमा गई है। उत्तराखंड में कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने के प्रयासों को लेकर भाजपा-कांग्रेस एक दूसरे पर आरोपों की बयानबाजी कर रहे हैं। दोनों पार्टी एक दूसरे को कसूरवार ठहरा रही हैं।

विज्ञापन


उत्तराखंड के राजनीतिक हालात पर केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली ने कांग्रेस पर निशाना साधा तो कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा की मोदी सरकार को लपेटे में ले कर मोदी सरकार पर हमला बोला। राहुल ने ट्वीट कर जवाब दिया।
विज्ञापन


कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को मोदी सरकार पर हमला करते हुए ट्वीट कर कहा कि अरुणाचल प्रदेश में हारने के बाद लगता है कि खरीद-फरोख्त पैसे और ताकत से चुनी हुई सरकार को गिराना ही बीजेपी का नया मॉडल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह हमारे लोकतंत्र और संविधान पर हमला है। पहले अरुणाचंल और अब उत्तराखंड में मोदी जी की बीजेपी का असली चेहरा सामने आया है। कांग्रेस ऐसे लोगों से लोकतांत्रिक तरीके से और लोकतंत्र के दम पर लड़ेगी।

अल्पमत में आई उत्तरांखड की कांग्रेस सरकार के मुख्‍मंत्री हरीश रावत ने भाजपा पर कांग्रेस विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया है। हरीश रावत ने सीधे तौर पर पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा लोकतंत्र की हत्या कर पीएम मोदी होली न खेलें।

उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया है कि सरकार से बागी हुए प्रत्येक विधायक को पांच करोड़ रुपए का ऑफर दिया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र के खिलाफ और असंवैधानिक तरीके सरकार को अस्थिर करना चाहती है। वहीं उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा धन-बल के आधार पर विधायकों की खरीद-फरोख्त कर रही है और इसके जरिए सरकार को गिराने का खेल खेल रही है।

सील हुआ उत्तराखंड सरकार के 'बागी' मंत्री हरक का ऑफिस

amar ujala prime time news roundup 20
हरक सिंह रावत - फोटो : RajivGupta/AmarUjala

उत्तराखंड की हरीश रावत सरकार के खिलाफ हुए कृषि मंत्री हरक सिंह रावत का देहरादून विधानसभा स्थित ऑफिस सील कर दिया गया है। रविवार को दोपहर बाद विधानसभा स्थित सरकारी ऑफिस में ताला लगा दिया गया।

इस कदम के बाद अब उत्तराखंड की सियासी हलचल और तेज हो गई हैं। बता दें कि उत्तराखंड के कृषि मंत्री हरक सिंह रावत पर पैसे लेकर पाला बदलने के आरोप लग रहे हैं।

इसके जवाब में हरक सिंह रावत ने मीडिया से कहा है कि अगर मैंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत के बारे में सच बोल दिया तो वह अपना मुंह छिपाते फिरेंगे। रविवार को स्पीकर गोविंद सिंह कुंजवाल ने 28 मार्च को सदन बुलाने की अधिसूचना जारी कर दी। इस संबंध में सभी विधायकों को पत्र जारी किए जा चुके हैं।

इस राजनीतिक उथल-पुथल को शांत करने के लिए उत्तराखंड मुख्यमंत्री हरीश रावत दिल्ली पहुंचने वाले हैं। वहीं रविवार को भी कांग्रेस के बागी विधायक राष्ट्रपति से नहीं मिल पाए।

उधर, हरक सिंह रावत के पाला बागी होने के बाद राज्य के मंडी समिति अध्यक्षों की कुर्सी भी खतरे में पड़ गई है। हरक सिंह के करीबी होने की वजह से दून सहित विभिन्न मंडी समिति अध्यक्षों पर कुछ दिनों में गाज गिरनी तय मानी जा रही है।

कांग्रेस से बगावत करने वाले कृषि मंत्री डा. हरक सिंह रावत और अन्य विधायकों के विभिन्न पदों पर काबिज रिश्तेदारों और करीबियों पर अगले कुछ दिनों में कार्रवाई होनी तय मानी जा रही है।
उत्तराखंड की हरीश रावत सरकार के खिलाफ कृषि मंत्री हरक सिंह रावत के बगावत करने के बाद राजनीति में हलचल पैदा हो गई है। हरक सिंह रावत पर पैसे लेकर पाला बदलने के आरोप लग रहे हैं।

अभिव्यक्ति की आजादी देश को बर्बाद करने की छूट नहीं देती: जेटली

amar ujala prime time news roundup 20

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दूसरे दिन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने राष्ट्र और राष्ट्रीयता के मुद्दे को एक बार फिर से दोहराते हुए कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी का मतलब यह नहीं होता कि आप देश को बर्बाद करने की बात कहें। अगर कोई ऐसा करता है तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बैठक के दूसरे दिन भी राष्ट्रीयता का मुद्दा काफी चर्चा में रहा। पत्रकारों से बातचीत के दौरान भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बातों को समर्थन करते हुए जेटली ने भी देश पर हमला करने वालों को बर्दाश्त नहीं करने की बात कही।  

उन्होंने कहा, 'अभिव्यक्ति की आजादी और देशभक्ति दोनों एक साथ होनी चाहिए। इसके लिए हमारा संविधान हमें किसी मुद्दे के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने की आजादी देता है, लेकिन देश को बर्बाद करने के लिए।'

केंद्रीय मंत्री से जब 'भारत माता की जय' बोलने के नारे लगाने की बात पूछी गई तो उन्होंने इस पर कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी का यह मामना है कि इस तरह के मुद्दे को ज्यादा तूल नहीं देना चाहिए और यह कोई बहस का मुद्दा नहीं है।

हालांकि, उन्होंने ईशारों ही ईशारों में इस मुद्दे पर अपनी मंशा जाहिर कर दी। उन्होंने शनिवार को कोलकाता के ईडन गार्डन में हुए भारत-पाकिस्तान मैच का जिक्र करते हुए कहा, 'मुझे लगता है कि लोगों को नारा लगाने में कोई दिक्कत नहीं है। हमने कल (शनिवार) कोलकाता में यह देखा।'

हिमस्खलन में लापता हुए जवान का शव बर्फ में 12 फीट नीचे म‌िला

amar ujala prime time news roundup 20
कारगिल में सेना की एक पोस्ट के हिमस्खलन की चपेट में आने से सेना का एक जवान 17 मार्च को लापता हो गया था। सेना ने दो द‌िन बाद उस लापता जवान के शव को खोज न‌‌िकाला है। सेना के प्रवक्ता एसडी गोस्वामी के अनुसार हलके भूकंप के बाद आए बर्फीले तूफान ने सेना की एक पोस्ट को बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। 

उपरी पोस्टों पर तैनात दो जवान बर्फीले तूफान में लापता हो गए। सेना ने तुरंत राहत अभियान चलाया और एक जवान को सुरक्षित निकाल लिया गया। कल दूसरे जवान का पता नहीं चल पाया था। 

इस हादसे में मारे गए जवान के शव बर्फ में 12 फीट नीचे दब गया था। सेना ने तीन द‌िनों तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर ह‌िमस्खलन वाली जगह को 15 फीट की गहराई तक खोदा। इसके बाद उन्हें स‌िपाही व‌िजय कुमार का शव म‌िला। 


कारग‌िल में शहीद हुए व‌िजय कुमार तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जिले के गांव बलरामपुरम के रहने वाले थे। उनके पर‌िवार में उनके मात‌ा-प‌िता के अलावा दो छोटी बहनें हैं। व‌िजय के शव को कल उनके पैतृक न‌िवास के ल‌िए भेजा जाएगा।

सैन्य प्रवक्ता के अनुसार हिमस्खलन से प्रभावित क्षेत्र से सुरक्षित निकाले गए जवान को सैन्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उल्लेखनीय है क‌ि  इससे पहले तीन फरवरी को सियाचिन में आए बर्फीले तूफान में दबने से 10 जवानों की मौत हो गई थी। 

'अमिताभ ने राष्ट्रगान के लिए अपनी जेब से खर्च किए 30 लाख'

amar ujala prime time news roundup 20

अमिताभ बच्चन के 19 मार्च को कोलकाता में भारत-पाक मैच से पहले राष्ट्रगान के लिए चार करोड़ रुपयए लेने की खबरों पर पहली बार सफाई आई है। अमिताभ के मोटी फीस लेने की खबर पर सौरव गांगुली ने मामले को साफ किया है।

19 मार्च को टी-20 वर्ल्डकप से पहले कोलकाता के ईडन गार्डन में भव्य नजारा देखने को मिला। इस दौरान सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और कई बड़े नाम मैदान पर थे। अमिताभ बच्चन ने इस दौरान मैदान पर राष्ट्रगान गाकर माहौल को बेहद खूबसूरत कर दिया।

अमिताभ उस समय लोगों के निशाने पर आए जब सोशल मीडिया पर ये बात आई कि अमिताभ ने राष्ट्रगान के लिए 4 करोड़ रुपए की फीस वसूली है।सोशल मीडिया पर लोगों ने राष्ट्रगान के लिए चार करोड़ वसूलने की बात पर जमकर अमिताभ पर प्रहार किए।

उनको कई बुरे नाम भी इस दौरान मिले। अमिताभ बच्चन को कोलकाता में आने के लिए न्यौता देने वाले सौरव गांगुली के सामने जब ये बातें आईं तो उन्होंने सारे मामले को साफ किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed