फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   amar ujala prime time news

न्यूज राउंडअपः सेबी ने दिया झटका, मोदी का बिहार दौरा और दिनभर की बड़ी खबरें

Sat, 12 Mar 2016 06:53 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 12 Mar 2016 06:53 PM IST
सार

  • सेबी ने विलफुल डिफॉल्टर को दिया जोर का झटका
  • नरेंद्र मोदी ने हाजीपुर में दीघा-सोनपुर रेल पुल का किया उद्घाटन
  • जेएनयू प्रोफेसर ने दलित और मुस्लिम अध्यापकों को बताया 'राष्ट्रविरोधी', जांच के आदेश

विज्ञापन
amar ujala prime time news
प्राइम टाइम - फोटो : pti

विस्तार

विलफुल लोन डिफॉल्टर को लेकर नियामक संस्‍था सेबी(भारतीय प्रतिभूमि और नियामक बोर्ड) ने अपना कड़ा रूख जाहिर कर दिया है। सेबी ने अपने हालिया ‌निर्णय में कहा है कि ऐसे विलफुल डिफॉल्टर लोगों को पब्लिक इश्यू और बांड जारी करनी की इजाजत नहीं दी जाएगी। साथ ही ये लोग कंपनी के बोर्ड में भी किसी पद पर नहीं रह सकेंगे।

विज्ञापन


इस निर्णय के बाद विजय माल्या अपनी कंपनी के कई पदों से अपने आप ही हट जाएंगे।  सेबी ने कहा ‌है कि "हमारा ध्यान अब इस बात पर होगा कि ऐसे लोगों को मार्केट में म्यूचल फंड और ब्रोकरेज फर्म से दूर रखा जाए।
विज्ञापन


साथ ही मार्केट में सूचीबद्ध कंपनी में ये डिफॉल्टर अपना कोई नियंत्रण न स्‍थापित कर सकें। सेबी ने यह निर्णय ऐसे समय में लिया है जब देश में विजय माल्या के 9000 करोड़ रूपए के लोन को लेकर विवाद शुरू हो गया है। विजय माल्या बैंकों का लोन चुकाए बिना ही विदेश चले गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

विकास का रास्ता सड़क और रेल से होकर जाता है-पीएम मोदी

amar ujala prime time news
पीएम - फोटो : pti

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बिहार के हाजीपुर में दीघा-सोनपुर रेल पुल का उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, रेल मंत्री सुरेश प्रभु समेत कई बड़े नेता मौजूद थे। उद्घाटन के दौरान उन्होंने कहा कि अगर पिछले 10 सालों में इसकी उपेक्षा न की होती तो शायद 5-7 साल पहले ही ये काम पूरा हो गया होता।

मोदी ने कहा कि इस पुल के निर्माण में हुई देरी की वजह से जो पुल महज 600 करोड़ रुपए में बनना था वह 3,000 करोड़ में बना। उन्होंने कहा कि बिहार का विकास सरकार की पहली प्राथमिकता है क्योंकि बिहार के विकास से ही भारत का विकास संभव है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार इस दिशा में तेजी से काम कर रही हैं। विकास का रास्ता सड़क और रेल से होकर ही जाता है और इसलिए बिहार में भी इनका तेजी से विकास किया जाएगा।

इस दौरान उन्होंने ट्रेन में लगाए जाने वाले 'दीन दयालु डिब्बों' का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसे तीन चार डिब्बे हर ट्रेन में लगाए जाएंगे जिसमें बैठकर आपको जहां जाना है वहां चले जाइए। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि यह जनरल डिब्बों से कितना अलग होगा? मोदी ने कहा कि हमारे देश में  रेल बहुत पुरानी है, अगर हम उसे पुरानी रहने देंगे तो वो बोझ बन जाएगी।

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त

amar ujala prime time news

दून स्थित जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सुबह साढ़े आठ बजे के करीब एयरफोर्स का विमान लैंडिंग के वक्त दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान दुर्घटना होते ही एयरपोर्ट पर अफरातफरी मच गई। विमान के रनवे पर दुर्घटनाग्रस्त होने की वजह से आपात स्थिति में देहरादून से होने वाली सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।

शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे के लगभग एयरफोर्स का विमान देहरादून स्थित जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर लैं‌डिंग कर रहा था तभी रनवे पर विमान का टायर फट गया। टायर फटने के चलते विमान रनवे पर ही खड़ा हो गया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। आनन-फानन में एयरपोर्ट से सभी उड़ानें और लैंडिंग रद्द कर दी गई।

एयरपोर्ट से सभी फ्लाइटें रद्द होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दून से स्पाइस जेट, एयर ‌इंडिया, जेट एयरवेज और इंडिगो की उड़ानें होती हैं। दून से जाने वाली अधिकतर फ्लाइट दिल्ली के लिए हैं। वहीं हादसे पर एयरपोर्ट अधिकारियों का कहना है कि टायर फटने के कारणों की जांच की जा रही है। 

हिमाचल में बारिश और बर्फबारी, बिजली गुल, यातायात ठप

amar ujala prime time news
‌‌हिमाचल में भारी बारिश और बर्फबारी - फोटो : amar ujala

हिमाचल के कई इलाकों में भारी बर्फबारी और बारिश के बाद जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बर्फबारी के कारण कुल्‍लू, किन्नौर और लाहौल स्पीति के कई इलाकों में जहां यातायात ठप हो गया है वहीं, कई क्षेत्रों में बिजली भी गुल हो गई है।

रोहतांग दर्रा में साढ़े तीन फुट से अधिक बर्फ गिरने की सूचना है। वहीं, लाहौल स्पीति के जिला मुख्यालय केलांग में एक, गौशाल और सिस्सू में डेढ फुट और कोकसर में लगभग दो फुट बर्फ गिर चुकी है। ताजा हिमपात के बाद घाटी के भीतर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है।

इन इलाकों में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला अभी भी जारी है। शिमला जिला के खड़ापत्‍थर में भी हल्की बर्फबारी की सूचना है। यहां भी यातायात बाधित हो रहा है। बारिश और बर्फबारी से जहां लोगों को सूखे से राहत मिली है वहीं, फसलों को भी नुकसान पहुंचा है।

शुक्रवार रात को कोसकर में तापमान माइनस 3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इधर, रोहतांग बहाली के करीब पहुंची बीआरओ को फिर से करीब 55 किलोमीटर के दायरे में नए सिरे स्नो क्लीरेंस का कार्य शुरू करना होगा। लिहाजा ताजा हिमपात के बाद बीआरओ को स्नो क्लीरेंस मिशन पर अब अतिरिक्त लाखों रूपये खर्च करने होंगे।

शिमला में भी जोरदार बारिश

राजधानी शिमला में भी भारी बारिश का सिलसिला जारी है। अधिकतर इलाकों में शुक्रवार देर रात से ही बारिश हो रही है। शनिवार सुबह करीब नौ बजे अचानक अंधेरा छा गया और जोरदार बारिश हुई।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश के मैदानी और मध्य इलाकों में मूसलाधार बारिश, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। प्रदेश में 14 मार्च तक मौसम खराब रहेगा, 15 मार्च से फिर धूप खिलेगी।

पीएम बताएं माल्या को विदेश जाने की अनुमति क्यों दी: केजरीवाल

amar ujala prime time news

शराब व्यापारी विजय माल्या पर बैंको का 9000 करोड़ से ज्यादे का बकाया है ऐसे में उसके विदेश भाग जाने का मामला एनडीए सरकार के गले की फांस बन गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरने की कोशिश की है।

केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा है कि चूंकि सीबीआई प्रधानमंत्री को रिपोर्ट करती है इसलिए ये प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी है कि वो देश को बताएं कि माल्या को विदेश जाने की अनुमति क्यों दी गई।

केजरीवाल ने अपने ट्वीट में ये भी लिखा है सीबीआई शीर्ष नेतृत्व के आदेश के ‌बिना ऐस काम नहीं कर सकती। हालांकि विपक्षी पार्टियां पहले से ही इस मामले पर केंद्र सरकार को घेरन की कोशिश में लगी हुई हैं। 

बता दें कि अपनी विलासितापूर्ण जीवन शैली के लिए पहचान रखने वाले शराब व्यापारी विजय माल्या दो मार्च को भारत छोड़ आसानी से विदेश चले गए जबकि उनके खिलाफ सीबीआई ने लुक आउट नोटिस जारी कर रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed