फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar Ujala Poll: Zakir Naik extradition can worsen the relationship with malaysia

अमर उजाला पोल: जाकिर नाईक के प्रत्यर्पण पर मलयेशिया के रुख से दोनों देशों के बीच संबंध बिगड़ेंगे

Sat, 14 Jul 2018 08:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 14 Jul 2018 08:29 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Poll: Zakir Naik extradition can worsen the relationship with malaysia

विवादित कट्टरपंथी प्रचारक जाकिर नाईक के मलयेशिया से प्रत्यर्पण का मामला अब वहां भी जोर पकड़ने लगा है। मौजूदा डेमोक्रेटिक एक्शन पार्टी (डीएपी) के एक नेता ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने और दो अन्य मंत्रियों ने प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद के उस बयान के बाद कैबिनेट की बैठक में जाकिर नाईक के मुद्दे को उठाया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारतीय मुस्लिम प्रचारक को उसके देश में निर्वासित नहीं किया जाएगा। 

विज्ञापन


मलयेशिया के मानव संसाधन मंत्री एम कुलसेगरन ने यह भी कहा कि वह इस मामले को भारतीय नेतृत्व के सामने भी उठाएंगे। इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या जाकिर नाईक के प्रत्यर्पण पर मलयेशिया सरकार के रुख से दोनों देशों के बीच संबंध बिगड़ सकते हैं?' 
विज्ञापन


सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कुल 2682 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। 74.91 फीसदी (2009 वोट) पाठकों ने माना कि जाकिर नाईक के प्रत्यर्पण पर मलयेशिया सरकार के रुख से दोनों देशों के बीच संबंध बिगड़ सकते हैं। जबकि 25.09 फीसदी (673 वोट) पाठकों ने माना कि जाकिर नाईक के प्रत्यर्पण पर मलयेशिया सरकार के रुख से दोनों देशों के बीच संबंध नहीं बिगड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed