{"_id":"5ccdaabfbdec22074f08c1ab","slug":"amar-ujala-poll-this-lok-sabha-election-will-be-historical-in-many-aspects","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल : जनता की राय, कई मायनों में ऐतिहासिक होगा यह लोकसभा चुनाव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल : जनता की राय, कई मायनों में ऐतिहासिक होगा यह लोकसभा चुनाव
Sat, 04 May 2019 08:37 PM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Gaurav Pandey
Updated Sat, 04 May 2019 08:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सत्ता के महासंग्राम यानी लोकसभा चुनाव में मतदान के चार चरण पूरे हो चुके हैं। पांचवे चरण का मतदान सोमवार को होना है। सत्ता पक्ष की ओर से 'मोदी मैजिक' तो विपक्ष 'न्याय' के सहारे चुनावी मैदान में है। कोई भी एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का कोई मौका नहीं चूक रहा है। पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने विपक्ष का सूपड़ा साफ करते हुए सत्ता हासिल की थी। उम्मीद जताई जा रही है कि यह चुनाव भी कई मायनों में ऐतिहासिक साबित होगा।
विज्ञापन
इसी को लेकर अमर उजाला ने अपने पाठकों से सवाल पूछा था कि क्या इस बार का लोकसभा चुनाव कई मायनों में ऐतिहासिक माना जाएगा? इस सवाल के जवाब में कुल 3876 वोट पड़े। जनता ने एक मत से माना कि यह लोकसभा चुनाव कई मायनों में ऐतिहासिक साबित होगा। 84.31 फीसदी लोगों ने कहा कि यह चुनाव ऐतिहासिक होगा वहीं, 15.69 फीसदी लोगों ने कहा कि कई मायनों में यह लोकसभा चुनाव ऐतिहासिक नहीं माना जाएगा।
विज्ञापन