फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar Ujala Poll: public happy and satisfied with the budget of 2019

अमर उजाला पोल: जनता 2019 के बजट से खुश और संतुष्ट

Sat, 02 Feb 2019 08:29 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Sat, 02 Feb 2019 08:29 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Poll: public happy and satisfied with the budget of 2019

मोदी सरकार ने हर तबके की उम्मीदों को पूरा करते हुए इस साल कई बड़े एलान किये हैं। कुछ लोग इसे चुनाव से जोड़कर देख रहे हैं तो कुछ इसे सपनों का बजट बता रहे हैं। किसान, मजदूर और नौकरीपेशा वर्ग के लोगों को सरकार ने बड़ी राहत दी है। इनकम टैक्स के स्लैब में बदलाव नहीं किया है मगर अब पांच लाख तक की आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। इससे लगभग तीन करोड़ करदाताओं को फायदे का अनुमान है। 2 हेक्टेयर तक जमीन वाले किसानों के खाते में हर साल 6 हजार रुपये, 12 करोड़ किसान परिवारों को मिलेगा लाभ। आपदा पीड़ित किसानों को ब्याज में 5 फीसदी तक की छूट। 

विज्ञापन


असंगठित क्षेत्र के लिए प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना का एलान, हर महीने 3 हजार की पेंशन मिलेगी। मनरेगा के लिए 60 हजार करोड़ के आवंटन का एलान । सरकार ने ग्रेच्युटी की सीमा 10 लाख से बढ़ाकर 30 लाख रुपए कर दी है। उज्ज्वला योजना के तहत 8 करोड़ फ्री एलपीजी कनेक्शन। रक्षा बजट पहली बार 3 लाख करोड़ के पार चला गया है। स्मार्ट सिटी के बाद अब अगले पांच साल में एक लाख डिजिटल गांव बनाए जाएंगे। फिल्म निर्माताओं के लिए एकल खिड़की को मंजूरी दी गई।
विज्ञापन


इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या आप इस बजट से खुश और संतुष्ट हैं?

पोल के जवाब में हमें कुल 10045 वोट मिले। इनमें 68.95 फीसदी (6926 वोट) पाठकों ने माना कि जनता इस बजट से खुश और संतुष्ट है, जबकि 31.5 फीसदी (3119 वोट) पाठकों ने माना कि जनता इस बजट से खुश और संतुष्ट नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed