{"_id":"58bc0ac14f1c1b9069e7e5c9","slug":"amar-ujala-poll-pm-modi-s-magic-still-alive-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: वाराणसी में पीएम मोदी का जादू अब भी बरकरार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: वाराणसी में पीएम मोदी का जादू अब भी बरकरार
amarujala.com- presented by: रोहित कुमार पोरवाल
Updated Sun, 05 Mar 2017 06:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विपक्ष समेत तमाम आलोचकों की राय रही है कि पीएम नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी में कम हुई है। लेकिन अमर उजाला के पाठकों राय में पीएम मोदी जादू वाराणसी में अब भी चल रहा है। दरअसल, पीएम मोदी शनिवार को तीन दिवसीय चुनावी यात्रा के सिलसिले में बनारस पहुंचे तो उनके स्वागत में लोगों का जो हुजूम उमड़ा, उसे देखते हुए कहा गया कि काशी में मोदी की तरह किसी भी प्रधानमंत्री के स्वागत में लोगों की इतनी भीड़ नहीं उमड़ी।
विज्ञापन
इसी बात को ध्यान में रखते हुए अमर उजाला ने अपने ऑनलाइन पोल के जरिए पाठकों की राय जाननी चाही। पोल में सवाल किया गया कि क्या अपने संसदीय क्षेत्र (वाराणसी) में पीएम मोदी का जादू अब भी बरकरार है?
विज्ञापन
सबसे ज्यादा 67.95 फीसदी (5834) पाठकों ने माना कि उनके संसदीय क्षेत्र (वाराणसी) में पीएम मोदी की लोकप्रियता फीकी नहीं पड़ी है, उनका जादू बरकरार है। 30.12 फीसदी (2586) पाठकों ने कहा कि वाराणसी में पीएम मोदी की लोकप्रियता पहले के जैसी नहीं रही, उसमें कमी आई है। वहीं, 1.93 फीसदी (166) पाठकों ने सवाल का जवाब देने में असमर्थता जताई। पोल में कुल 8586 पाठकों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन