{"_id":"5a1ac8824f1c1b87698bdec8","slug":"amar-ujala-poll-on-terrorism-and-pakistan-modi-government-is-not-failed","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: आतंकवाद और पाकिस्तान पर मोदी सरकार की पकड़ नहीं पड़ी कमजोर","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: आतंकवाद और पाकिस्तान पर मोदी सरकार की पकड़ नहीं पड़ी कमजोर
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Sun, 26 Nov 2017 07:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान द्वारा आतंकी हाफिज सईद को छोड़ देने के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। राहुल ने ट्वीट किया कि नरेंद्र भाई बात नहीं बनी, आतंकी हमले का मास्टरमाइंड छूट गया है। ट्रंप को जल्द से जल्द दोबारा गले लगाना पड़ेगा।
विज्ञापन
पढें: पीएम मोदी बोले- संविधान ने हमें अभिभावकों की तरह चलना सिखाया
विज्ञापन
बता दें कि मुंबई हमले के मास्टरमाइंड सईद को पाकिस्तान ने शुक्रवार को छोड़ दिया था, उससे पहले तक उसको घर में ही नजरबंद किया गया था। छूटते ही सईद ने जहर उगलना भी शुरू कर दिया था। उसने कहा था कि वह कश्मीर के लिए काम करता रहेगा और कश्मीरियों को आजादी दिलाएगा। सईद 2008 में हुए उस मुंबई हमले का मास्टरमाइंड है जिसमें 166 लोग मारे गए थे।
विज्ञापन
इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा, क्या आतंकवाद और पाकिस्तान पर मोदी सरकार के प्रयास फीके पड़ रहे हैं? इस सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कुल 8715 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। 46.17 फीसदी (4024 वोट) लोगों ने 'हां' में जवाब दिया।
पढें: PM मोदी बोले- 26/11 के आतंकी हमले को नहीं भूल सकता देश, 'मन की बात' की 10 बड़ी बातें
यानि ये लोग मानते हैं कि आतंकवाद और पाकिस्तान पर मोदी सरकार के प्रयास फीके पड़ रहे हैं । जबकि 51.3 फीसदी पाठकों (4471 वोट) ने 'नहीं' में जवाब दिया। ये लोग मानते हैं कि आतंकवाद और पाकिस्तान पर मोदी सरकार के प्रयास फीके नहीं पड़ रहे हैं। वहीं 2.52 फीसदी (220 वोट) पाठकों ने 'कह नहीं सकते' विकल्प को चुना।