{"_id":"5a1aa9f34f1c1b59678be384","slug":"pm-modi-said-constitution-has-taught-us-to-walk-like-parents","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी बोले- संविधान ने हमें अभिभावकों की तरह चलना सिखाया","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पीएम मोदी बोले- संविधान ने हमें अभिभावकों की तरह चलना सिखाया
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Sun, 26 Nov 2017 05:43 PM IST
विज्ञापन
Pm modi
दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रीय कानून दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि यह देश के संविधान के निर्माताओं को नमन करने का मौका है। संविधान का हर शब्द पवित्र है। उन्होंने कहा कि ऐसी कोई समस्या नहीं जिसका समाधान संविधान में नहीं मिलता, भारत के संविधान में हर समस्या का समाधान है।
विज्ञापन
पढ़ें: पीएम मोदी के प्रस्तावक का नाम मतदाता सूची से गायब, बोले- इससे बड़ी बेइज्जती नहीं हो सकती
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हमारा संविधान बहुत जीवंत और संवेदनशील है। उन्होंने अंबेडकर का हवाला देते हुए कहा कि बाबा साहब कहते थे कि हमारा संविधान देश के हर सदस्य के लिए है। हमारे संविधान ने देश के युवा को भटकने से रोका है और देश में शांति स्थापित की है।
विज्ञापन
संविधान में कभी गलती नहीं हो सकती, अगर गलती होती है तो यह उस संस्था की है जो संविधान का पालन करवा रही है। हमारे संविधान पर करोड़ों लोगों की उम्मीदें टिकी हैं। संविधान ने हमें अभिभावकों की तरह चलना सिखाया है। पीएम ने कहा कि हम रहें या न रहें लेकिन ये देश हमेशा रहेगा और जो व्यवस्था हम देश को देकर जाएंगे वो हमारे देश की नींव को मजबूत करेगी।
पढ़ें: नीति आयोग के उपाध्यक्ष ने की PM की तारीफ, बोले- मोदी वही करते हैं जो देश के लिए सही हो
पीएम ने कहा कि भारत के लिए यह स्वर्णिम काल है। किसी को सही या गलत साबित नहीं करना है। बदले हुए हालात में हमें आगे बढ़ना है। आत्मविश्वास से भरा हुआ देश काफी समय बाद दिखाई दिया है। उन्होंने कहा कि संविधान बनाना आसान काम नहीं था, हमारा संविधान जितना जवाबदेह है उतना ही सक्षम भी है। पीएम मोदी ने संविधान को लोकतंत्र की आत्मा बताया।