{"_id":"5a5382b74f1c1b10788b720e","slug":"amar-ujala-poll-north-korea-dispute-will-not-end-after-donald-trump-initiative","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: ट्रंप की पहल के बाद भी उत्तर कोरिया विवाद खत्म नहीं होगा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: ट्रंप की पहल के बाद भी उत्तर कोरिया विवाद खत्म नहीं होगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 08 Jan 2018 08:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच जुबानी जंग लगातार जारी है। लेकिन इस जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार ( 7 जनवरी) को कहा था कि वह उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग के साथ बातचीत करने के लिए तैयार हैं। जिससे आने वाले समय में दोनों देशों के बीच जारी गतिरोध पर लगाम लगाई जा सके।
विज्ञापन
आपको बता दें कि पिछले साल ट्रंप ने अमेरिकी डिप्लोमेट की उत्तर कोरिया के साथ बातचीत की पहल की आलोचना की थी और कहा था कि उत्तर कोरिया के साथ बातचीत की कोई गुंजाइश नहीं है। लेकिन ट्रंप ने हालही में कहा था कि मैं बातचीत करने में विश्वास रखता हूं और मैं ऐसा जरूर करूंगा। मुझे बातचीत करने में कोई समस्या नहीं है। लेकिन अगर किसी तरह की बातचीत शर्त के साथ होगी तो वह उसमें हिस्सा नहीं लेंगे।
विज्ञापन
इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या आप मानते हैं कि ट्रंप की पहल के बाद उत्तर कोरिया विवाद जल्द खत्म हो सकता है?'
विज्ञापन
पोल के जवाब में हमें कुल 4,137 वोट मिले। इनमें 50.06 फीसदी (2071 वोट) पाठकों ने असहमति में जवाब देते हुए माना कि ट्रंप की पहल के बाद भी उत्तर कोरिया विवाद खत्म नहीं होगा, जबकि 43 फीसदी (1779 वोट) पाठकों ने सहमति में जवाब देते हुए माना कि ट्रंप की पहल के बाद उत्तर कोरिया विवाद खत्म हो जाएगा। वहीं 6.94 फीसदी (287 वोट) पाठकों ने इस मुद्दे पर कोई राय जाहिर करने में असमर्थता जताई।