फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar Ujala Poll: mulayam era to an end in the samajwadi party

अमर उजाला पोल : 75 फीसदी लोगों ने माना सपा में 'मुलायम युग' का अंत

Sun, 01 Jan 2017 04:34 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 01 Jan 2017 04:34 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Poll: mulayam era to an end in the samajwadi party
अमर उजाला पोल - फोटो : अमर उजाला

रविवार को लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में आयोजित हुए सपा के आपातकालीन राष्ट्रीय अधिवेशन में तीन बड़े फैसले लिए गए है। इन फैसलों से एक बार फिर से पार्टी में भूचाल आ गया है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। शिवपाल सिंह यादव को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। अमर ‌सिंह पार्टी से बर्खास्त कर दिए गए है। वहीं, सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव को पार्टी का संरक्षक घोषित किया गया है।

विज्ञापन


 इस आपातकालीन राष्ट्रीय अधिवेशन के कुछ घंटे बाद ही पार्टी के संसदीय बोर्ड ने बड़ा फैसला करते हुए रामगोपाल यादव को फिर से पार्टी से छह साल के लिए निकाल दिया गया। साथ ही, संसदीय बोर्ड ने सपा का राष्ट्रीय अधिवेशन पांच जनवरी को जनेश्वर मिश्र पार्क में बुलाया गया है, जिससे कि जनता के बीच फैले भ्रम को दूर किया जा सके।
विज्ञापन


इससे पहले शनिवार को पार्टी से निकाले गए अखिलेश यादव 19 घंटे में ही उनकी और रामगोपाल की न सिर्फ सपा में बाइज्जत वापसी हुई थी। शिवपाल यादव ने खुद उनका निष्कासन रद्द होने की जानकारी मीडिया को दी थी। ऐसा लग रहा है कि समाजवादी पार्टी के आज हुए सबसे बड़े शक्ति प्रदर्शन में अखिलेश ने पिता मुलायम से बाजी मार ली। समाजवादी पार्टी में उठे बवाल के बीच अमर उजाला ने ऑनलाइन पोल करवाया। जिसमें सवाल पूछा गया कि "क्या समाजवादी पार्टी में 'मुलायम युग' का अंत हो गया है?" पोल में पाठकों ने बढ़चढ़ कर अपनी राय दी। पोल में पूछे गए सवाल के जवाब में 8,717 पाठकों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे ज्यादा 76.56 फीसदी (6674) पाठकों ने माना कि समाजवादी पार्टी में 'मुलायम युग' का अंत हो गया है।  19.63 फीसदी (1711) पाठकों ने कहा कि ऐसा नहीं है। उनका मानना है कि समाजवादी पार्टी में मुलायम सिंह यादव का वर्चस्व कम नहीं हुआ है।  वहीं, 3.81 फीसदी (332) पाठकों ने कहा कि वे इस बारे में कुछ भी कह नहीं सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed