{"_id":"5b5c87364f1c1bb15c8b4f9d","slug":"amar-ujala-poll-imran-khan-becoming-pakistan-new-prime-minister-it-will-not-be-right-for-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: भारत के लिए सही साबित नहीं होगा इमरान खान का पाकिस्तानी प्रधानमंत्री बनना ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: भारत के लिए सही साबित नहीं होगा इमरान खान का पाकिस्तानी प्रधानमंत्री बनना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 28 Jul 2018 08:39 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान आम चुनाव के सभी नतीजों की आधिकारिक घोषणा हो गई है। क्रिकेटर से राजनीति में आए इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) 115 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी है। फिर भी सरकार बनाने के लिए जरूरी सांसदों का आंकड़ा उसके पास नहीं है। ऐसे में पीएम बनने के लिए इमरान को छोटे दलों और निर्दलीय सांसदों की मदद लेनी होगी। 342 सदस्यीय पाकिस्तान नेशनल असेंबली में 272 सांसद सीधे तौर पर जनता द्वारा चुनकर आते हैं, जबकि 60 सीटें महिलाओं और 10 सीटें अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षित हैं। सरकार बनाने के लिए किसी भी दल को 137 सांसदों की जरूरत होगी।
विज्ञापन
इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या इमरान खान का पाकिस्तानी प्रधानमंत्री बनना भारत के लिए सही साबित होगा?'
विज्ञापन
पोल के जवाब में 63.11 फीसदी पाठकों ने माना कि इमरान खान का पाकिस्तानी प्रधानमंत्री बनना भारत के लिए सही साबित नहीं होगा, जबकि 36.89 फीसदी पाठकों ने कहा कि इमरान खान का पाकिस्तानी प्रधानमंत्री बनना भारत के लिए सही साबित होगा।
विज्ञापन