{"_id":"59d3aa144f1c1b71548b5931","slug":"amar-ujala-poll-hockey-will-regain-its-old-glory-if-dhyan-chand-gets-bharat-ratna","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोलः ध्यानचंद को मिला भारत रत्न, तो सुधर सकता है देश में हॉकी का स्तर","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोलः ध्यानचंद को मिला भारत रत्न, तो सुधर सकता है देश में हॉकी का स्तर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
Updated Tue, 03 Oct 2017 09:00 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला पोल
- फोटो : Amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में एक बार फिर हॉकी के जादूगर ध्यानचंद को भारत रत्न देने की मुहिम तेज हो रही है। पूर्व केंद्रीय खेल मंत्री विजय गोयल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर ध्यानचंद को भारत रत्न देने की सिफारिश की है। अमर उजाला वेब, ध्यानचंद पर लगातार खबरें भी प्रकाशित कर रहा है।
विज्ञापन
ध्यानचंद से पहले सचिन तेंदुलकर को भारत रत्न मिलने पर भी अमर उजाला ने एक पोल चलाया था। जिसमें करीब 25 हजार लोगों ने कहा था कि ध्यानचंद को सचिन तेंदुलकर से पहले भारत रत्न मिलना चाहिए था।
विज्ञापन
पढ़ें: फिर उठी ध्यानचंद को भारत रत्न की मांग
विज्ञापन
इस मुद्दे को लेकर अमर उजाला वेब ने पोल के जरिए अपने पाठकों से सवाल किया कि 'ध्यानचंद को भारत रत्न देकर क्या देश में हॉकी के स्तर को सुधारा जा सकता है?'
इस पोल के जवाब में कुल 24380 पाठकों ने वोट किया। जिसमें 79.38 फीसदी (19354 वोट) पाठकों ने माना कि ध्यानचंद को भारत रत्न मिलने से देश में हॉकी के स्तर में सुधार आएगा। वहीं 16.23 फीसदी (3958 वोट) पाठकों ने कहा कि ध्यानचंद को भारत रत्न मिलने से देश में हॉकी के स्तर में कोई सुधार नहीं होगा। जबकि 4.38 फीसदी (1068 वोट) पाठकों ने इस सवाल के जवाब में कोई राय नहीं दी।