फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar Ujala Poll: Congress has conceded defeat in Himachal Pradesh

अमर उजाला पोल: हिमाचल चुनाव में मैदान छोड़ती दिख रही कांग्रेस

Mon, 06 Nov 2017 07:56 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Mon, 06 Nov 2017 07:56 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Poll: Congress has conceded defeat in Himachal Pradesh

हिमाचल विधानसभा चुनाव की जंग पहले ही कांग्रेस पार्टी मैदान से बाहर नजर आ रही है। वजह है सोनिया गांधी का चुनाव के बिगुल बजने के बाद अब तक कोई चुनावी रैली न करना। चुनाव प्रचार के खत्म होने में अब महज दो दिन शेष रह गए हैं। हालांकि, राहुल गांधी सोमवार को कांगड़ा में आयोजित एकमात्र रैली को संबोधित किया। 

विज्ञापन


पीएम मोदी ने रविवार को एक जनसभा में कहा कि पिछले बीस साल में उन्होंने कई चुनाव करवाए, लेकिन यह पहला मौका है जब हार के डर से कांग्रेस का कोई बड़ा नेता हिमाचल नहीं आया। कांग्रेस के मैदान छोड़ देने से लड़ाई का मजा नहीं आ रहा।
विज्ञापन


जबकि दूसरी ओर सूबे की सत्ता हासिल करने के लिए भाजपा की ओर से पीएम मोदी ने चुनाव के ऐलान के बाद 7 चुनावी सभाएं की हैं। इसके अलावा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी कई चुनावी सभाओं को संबोधित कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सूबे के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह अपनी चुनावी सभाओं में रुपए की कमी का हवाला देते हुए पार्टी के आर्थिक तंगी का रोना रो रहे हैं। वह अपने काम को गिनाने के बजाय जनता के सामने पीएम मोदी के प्रभाव और अपनी तंगी का ही रोना रो रहे हैं। 

इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में क्या कांग्रेस मैदान छोड़ती दिखाई दे रही है? इस सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 


कुल 11,254 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। 56.95 फीसदी (6409) पाठकों ने माना कि कांग्रेस मैदान छोड़ती दिखाई दे रही है। जबकि 40 फीसदी पाठकों (4502) का कहना है कि कांग्रेस मैदान छोड़ती नहीं दिखाई दे रही है। वहीं,  3.05 फीसदी (343) पाठकों ने कह नहीं सकते विकल्प को चुना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed