{"_id":"58610a9d4f1c1b8640eeb9c3","slug":"amar-ujala-poll-alliance-will-not-give-possitive-imapts-to-congress-and-sp-in-up-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: गठबंधन से कांग्रेस-सपा को चुनावी फायदा नहीं होगा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: गठबंधन से कांग्रेस-सपा को चुनावी फायदा नहीं होगा
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 26 Dec 2016 06:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 के लिए प्रमुख पार्टियों ने कमर कस ली हैं और पार्टियों के गठबंधन की खबरें भी सामने आ रही हैं। शनिवार को सपा के सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने अमर सिंह के साथ इस मुद्दे पर बैठक भी की। माना जा रहा है कि आगामी यूपी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्पाटी, कांग्रेस और रालोद से गठबंधन कर सकती है। हालांकि अभी तक किसी बड़े नेता ने इस बारे में साफ प्रतिक्रिया नहीं दी है।
विज्ञापन
यूपी की सियासी उठापठक को देखते हुए अमर उजाला पोल में पाठकों से सवाल पूछा गया कि क्या गठबंधन करने से कांग्रेस और सपा को चुनावी फायदा होगा?
इस सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़चढ़कर प्रतिक्रियाएं दीं। कुल 9,375 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। सबसे ज्यादा 53.54 फीसदी (5019) पाठकों ने कहा कि कांग्रेस और सपा को गठबंधन करने से चुनावी फायदा नहीं होगा।
विज्ञापन
43.21 फीसदी (4051) पाठकों ने कहा कि दोनों पार्टियों के साथ आने से उन्हें फायदा होगा। 3.25 फीसदी (305) पाठकों ने कहा कि वे इस बारे में कुछ भी कह नहीं सकते हैं।
विज्ञापन