फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar Ujala Foundation: Record 7544 people donated blood, campaign in more than 90 cities of four states

अमर उजाला फाउंडेशन की पहल: रिकॉर्ड 7544 लोगों ने किया रक्तदान, चार राज्यों के 90 से अधिक शहरों में अभियान

Thu, 15 Jun 2023 05:50 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 15 Jun 2023 05:50 AM IST
सार

इस दौरान पहली बार रक्तदान कर रहे युवाओं ने तो उत्साह दिखाया ही, 60 वर्ष से ऊपर के कई वरिष्ठ नागरिकों ने भी मिसाल पेश की। अंबाला में लगाए गए एक शिविर में 68 वर्षीय राजेंद्र गर्ग ने 211वीं बार महादान किया। उन्हें दिल्ली में नेशनल हीरोज सम्मान से भी नवाजा जा चुका है।

विज्ञापन
Amar Ujala Foundation: Record 7544 people donated blood, campaign in more than 90 cities of four states
रक्तदान करते महादानी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व रक्तदाता दिवस पर बुधवार को अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से लगाए गए रक्तदान शिविरों में हर वर्ग के लोग शामिल हुए। 40 डिग्री से ऊपर की भीषण गर्मी में दूसरों की जान बचाने के लिए लोग घंटों अपनी बारी का इंतजार करते रहे। अमर उजाला फाउंडेशन के आह्वान पर 7,544 लोगों ने उत्साह दिखाया।

विज्ञापन


इस दौरान पहली बार रक्तदान कर रहे युवाओं ने तो उत्साह दिखाया ही, 60 वर्ष से ऊपर के कई वरिष्ठ नागरिकों ने भी मिसाल पेश की। अंबाला में लगाए गए एक शिविर में 68 वर्षीय राजेंद्र गर्ग ने 211वीं बार महादान किया। उन्हें दिल्ली में नेशनल हीरोज सम्मान से भी नवाजा जा चुका है।

विज्ञापन
  • गाजियाबाद के 62 वर्षीय एमवी कौशिक ने 83वीं बार रक्तदान किया। दिव्यांगों ने भी अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कई जगह लोग घंटों बारी का इंतजार करते रहे। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन


चार राज्यों के 90 से अधिक शहरों में अभियान
उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, चंडीगढ़ और हरियाणा के 90 से अधिक शहरों में 121 कैंपों में 7,378 महादानियों ने रक्तदान किया। लखनऊ में भी रक्तदान को लेकर गजब का उत्साह दिखा। अकेले इस यूनिट में 1,136 रक्तदानियों ने महादान किया।


विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदानियों ने दिखाया जज्बा
मेरठ मंडल की आयुक्त वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर अमर उजाला के शिविर में रक्तदान कर मिसाल पेश की। शिविर में रक्तदान करने वाले प्रत्येक महादानी को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से प्रमाणपत्र वितरित किए गए।

अमर उजाला के प्रसार वाले छह में से चार राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, चंडीगढ़ और हरियाणा के 90 से अधिक शहरों में 121 कैंपों में 7,378 महादानियों ने रक्तदान किया। अकेले लखनऊ यूनिट में 1,136 रक्तदानियों ने महादान किया। अमर उजाला फाउंडेशन की इस मुहिम में विभिन्न अस्पताल और सामाजिक संगठन भी भागीदार बने। चंडीगढ़ में 454, कानपुर में 562, प्रयागराज 659, मेरठ 843, गाजियाबाद में 298, नोएडा में 344, अलीगढ़ में 173, झांसी में 85, मुरादाबाद में 393, आगरा में 468, गोरखपुर में 323, वाराणसी में 436 और बरेली में 320 यूनिट रक्तदान हुआ।


इसी तरह से हरियाणा की रोहतक यूनिट में 301 यूनिट रक्तदान हुआ। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में 102 और नैनीताल में 197 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्र देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed