{"_id":"5b4160b44f1c1b54238b51ad","slug":"all-pilgrims-stranded-at-kailash-mansarovar-evacuated-from-nepal","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल में फंसे सभी कैलाश मानसरोवर तीर्थयात्रियों को सुरक्षित निकाला","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
नेपाल में फंसे सभी कैलाश मानसरोवर तीर्थयात्रियों को सुरक्षित निकाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 08 Jul 2018 06:24 AM IST
विज्ञापन
नेपाल में फंसे सभी 1430 कैलाश मानसरोवर तीर्थयात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। ये तीर्थयात्री तिब्बत में कैलाश मानसरोवर से लौटते समय फंस गए थे।
विज्ञापन
भारतीय दूतावास ने शनिवार को बताया कि नेपाल के पहाड़ी क्षेत्र से 160 लोगों के अंतिम जत्थे को सुरक्षित निकाले जाने के साथ ही फंसे हुए सभी यात्री अब सुरक्षित निकाल लिए गए है। तीर्थयात्री पिछले पांच-छह दिन से पश्चिमी नेपाल में फंसे हुए थे।
विज्ञापन
दूतावास के प्रवक्ता रोशन लेप्चा ने कहा, ‘सभी फंसे लोगों को हिल्सा और सिमीकोट से हेलीकॉप्टर के जरिये निकाल लिया है। उन्हें वहां से सुरखेट और नेपालगंज ले जाया गया है।
विज्ञापन
बचाव अभियान और पीड़ितों के परिवार के सदस्यों से संपर्क स्थापित करने के लिए मौके पर दूतावास के दो कर्मचारियों को तैनात किया गया था। भारतीय दूतावास ने कहा, शनिवार तक, सिमीकोट/हिल्सा से 1,430 तीर्थयात्रियों को हेलीकॉप्टर से नेपालगंज/ सुरखेत ले जाया गया।’