{"_id":"679b78c39b15db8e4403487d","slug":"all-party-meet-jdu-seeks-extension-for-onoe-panel-ljp-industrial-package-for-bihar-news-in-hindi-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"All Party Meet: जदयू ने की ONOE पर जेपीसी के कार्यकाल विस्तार की मांग, लोजपा ने बिहार के लिए मांगा विशेष पैकेज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
All Party Meet: जदयू ने की ONOE पर जेपीसी के कार्यकाल विस्तार की मांग, लोजपा ने बिहार के लिए मांगा विशेष पैकेज
Thu, 30 Jan 2025 06:34 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता महतो
Updated Thu, 30 Jan 2025 06:34 PM IST
सार
अरुण भारती ने पत्रकारों को बताया कि उनकी पार्टी ने बिहार की अर्थव्यवस्था का आकार बढ़ाने के लिए केंद्र से वित्तीय सहायता मांगी है।
विज्ञापन
सर्वदलीय बैठक
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा की सहयोगी जनता दल (यूनाइटेड) ने संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के कार्यकाल को बढ़ाने की मांग की। वहीं एक अन्य सहयोगी लोजपा (रामविलास) ने बिहार के लिए विशेष औद्योगिक पैकेज की मांग रखी। सूत्रों ने बताया कि सर्वदलीय बैठक में जेडीयू नेता संजय झा ने जेपीसी के कार्यकाल में विस्तार की मांग की। उन्हें बजट सत्र के आखिरी सप्ताह के पहले दिन तक अपनी रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा गया है। पार्टी ने बताया कि समिति की बैठक केवल एक बार हुई, इसलिए उन्होंने विस्तार की मांग की है।
संजय झा एक राष्ट्र एक चुनाव पर चर्चा करने के लिए बनाई गई 39 सदस्यीय समिति के सदस्य हैं। भाजपा सांसद पीपी चौधरी की अध्यक्षता वाला पैनल शुक्रवार को अपनी दूसरी बैठक करने वाला है। जेडीयू नेता आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में भारत की वर्तमान स्थिति पर चर्चा करना चाहते हैं। उन्होंने उन चिंताओं की ओर इशारा किया जहां चीनी अपस्टार्ट डीपसीक अपना दबदबा बना रहा है। हालांकि, उन क्षेत्रों पर अमेरिकी कंपनियों का दबदबा बना हुआ है।
बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की। लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) सांसद अरुण भारती ने बिहार की प्रति व्यक्ति आय और राष्ट्रीय औसत के बीच बड़े अंतर पर प्रकाश डाला। उन्होंने राज्य के लिए विशेष औद्योगिक पैकेज की मांग की। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि उनकी पार्टी ने बिहार की अर्थव्यवस्था का आकार बढ़ाने के लिए केंद्र से वित्तीय सहायता मांगी है।
विज्ञापन
बता दें कि बजट सत्र से पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पारंपरिक बैठक की अध्यक्षता करते हैं। यह बैठक राजनीतिक दलों को सरकार के विधायी एजेंडे के बारे में सूचित करने और उन मुद्दों पर उनके इनपुट मांगने के लिए बुलाई जाती है जिन्हें वे सत्र के दौरान उठाना चाहते हैं। बैठक में भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, कांग्रेस के गौरव गोगोई और जयराम रमेश, द्रमुक के टीआर बालू, टीएमसी के सुदीप बंद्योपाध्याय और डेरेक ओ ब्रायन और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू समेत कई नेता शामिल थे।
संबंधित वीडियो