बीजेपी गरीब कल्याण योजना में खर्च करेगी काला धन : अनुराग ठाकुर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी से कुछ समय की ही जन सामान्य को दिक्कतें हैं। इसके बाद भ्रष्टाचार और कालाधन रखने वालों का धीरे धीरे अंत हो जाएगा। भारत सरकार को जो काला धन मिलेगा उसे गरीब कल्याण योजना में खर्च किया जाएगा। कैशलेस अर्थव्यवस्था के प्रभावी होने पर भ्रष्टाचारियों पर अपने आप अंकुश लगेगा।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के सम्मेलन के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने उक्त घोषणा रविवार को शास्त्री चौक पर आयोजित सम्मेलन में कहीं। ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस शासन काल में टूजी से लेकर कोयला घोटाले तक हुए हैं। कांग्रेस के कार्यकाल में अर्थव्यवस्था की हालात यह थी कि विकास दर घटकर 4.5 फीसदी आ गई थी।
जनता के प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी के ढाई साल के कार्यकाल में यह दर बढ़कर 7.5 फीसदी हो गई है। नोट बंदी का उल्लेख करते हुए कहा कि जब कैश रहेगा ही नहीं तो घूसखोरी और कालाधन का सवाल ही नहीं उठता है। आह्वान किया कि ई पेमेंट, ई बैंकिंग के माध्यम से कार्य करें। आज 80 करोड़ लोग क्रेडिट, डेबिट कार्डों का प्रयोग कर रहे हैं। ऐसे में नोट बंदी से देश बदलने में युवा भाजपा का सहयोग करें।
बीसीसीआई अध्यक्ष ठाकुर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा को 14 साल बाद राजनीतिक वनवास खत्म होने को आ गया है। प्रदेश में कमल खिलकर ही रहेगा। युवा सम्मेलनों में दिख रहा उत्साह ही इसकी गवाही है। यह युवा 2012 के चुनाव में युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सत्ता दी जिसके बदले में उसे लैपटॉप, बेरोजगारी भत्ता आदि कुछ दिन देकर बेकार कर दिया गया।
प्रदेश में गुंडागर्दी चरम पर है
युवा मुख्यमंत्री को प्रदेश क्या परिवार के लोग ही दोबारा नहीं चुनना चाहते हैं। कहा कि प्रदेश में गुंडागर्दी चरम पर है। बहन, बेटियां सुरक्षित नहीं, सपा के लोग पुलिस थाने तक गुंडई कर रहे हैं। योजनाएं गरीबों तक पहुंच नहीं पाती हैं। प्रधानमंत्री ने ग्राम पंचायतों को 85 लाख और नगर पंचायतों को 21 करोड़ दिए लेकिन जब तक यूपी में भाजपा नहीं होगी तब तक विकास भी नहीं।
उत्तर प्रदेश में दो तिहाई से अधिक के बहुमत से भाजपा की सरकार बनाएं तथा बसपा, सपा और कांग्रेस से मुक्त कराएं। कहा कि बिना उत्तर प्रदेश के देश भी आगे नहीं बढ़ सकता। इस दौरान सांसद हरीश द्विवेदी के प्रयासों की सहराहना भी की। कहा कि ढाई साल में अब तक नौ केंद्रीय मंत्री बस्ती आ चुके हैं और कुछ न कुछ देकर ही गए हैं।
स्टेडियम को संवारने का सारा खर्च देंगे
बतौर बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम को विकसित करने का आश्वासन खिलाड़ियों को दिया। कहा कि स्टेडियम को सजाने का जो भी खर्च आएगा बीसीसीआई देगा। भाजपा नेता अनूप खरे के साथ युवा सम्मेलन में पहुंचे खिलाड़ियों ने अनुराग ठाकुर को समस्याओं से अवगत कराया। कहा कि आउट डोर और इनडोर खेलों के लिए संसाधनों का अभाव है।