फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Alarming rise in air pollution in six cities of West Bengal during December 2021 says Centre for Science and Environment Study

अध्ययन: कोलकाता समेत बंगाल के छह शहरों में दिसंबर के दौरान खतरनाक स्तर पर पहुंच गया था वायु प्रदूषण

Fri, 21 Jan 2022 06:37 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 21 Jan 2022 06:37 PM IST
सार

यह अध्ययन बताता है कि सर्दियों के दौरान वायु प्रदूषण सभी शहरों में एक गंभीर समस्या है। एनसीआर और उत्तर प्रदेश में स्थानों के मुकाबले बंगाल के दुर्गापुर और हावड़ा में गंभीर और बहुत गंभीर स्थिति देखी गई।

विज्ञापन
Alarming rise in air pollution in six cities of West Bengal during December 2021 says Centre for Science and Environment Study
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

पिछले साल दिसंबर में पश्चिम बंगाल के छह शहरों में वायु प्रदूषण के स्तर में खतरनाक वृद्धि देखी गई थी। यह जानकारी विज्ञान एवं पर्यावरण केंद्र (सीएसई) के अध्ययन में सामने आई है। इन शहरों में राज्य की राजधानी कोलकाता, हावड़ा, आसनसोल, सिलीगुड़ी, दुर्गापुर और हल्दिया शामिल हैं। यह अध्ययन इन शहरों के रियल टाइम डाटा के आधार पर किया गया है।

विज्ञापन

सीएसई के सतत शहर कार्यक्रम के प्रोग्राम मैनेजर अविकल सोमवंशी ने कहा कि यह केंद्र की शहरी डाटा एनालिटिक्स लैब की पहल 'वायु गुणवत्ता ट्रैकर' का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि इस नए विश्लेषण का उद्देश्य पश्चिम बंगाल के उन प्रमुख शहरों में जहां रियर टाइम वायु गुणवत्ता मॉनिटरिंग मौजूद है वहां सर्दियों के मौसम में प्रदूषण की प्रकृति व मात्रा को समझना है। 

विज्ञापन

जल्द से जल्द एक्शन प्लान लाने की आवश्यकता
सोमवंशी ने बताया कि पश्चिम बंगाल में प्रमुख उद्योग केंद्र दुर्गापुर में साल 2021 में सबसे अधिक वायु प्रदूषण दर्ज किया गया। यहां का औसत वार्षिक पीएम 2.5 स्तर 80 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रहा। वहीं, हल्दिया में 2021 में इसका औसत मान सबसे कम 39 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रहा। उन्होंने कहा कि इसके लिए जल्द से जल्द एक्शन प्लान लाने की जरूरत है।

अविकल सोमवंशी ने कहा, हमने देखा है कि सर्दियों की शुरुआत के कारण दिसंबर की शुरुआत से बंगाल में वायु प्रदूषण समकालिक रूप में खराब होने लगता है और जनवरी तक जारी रहता है। यहां तक कि कोरोना वायरस महामारी के चलते लगाए गए प्रतिबंध भी इसमें सुधार नहीं कर सके। उन्होंने कहा कि यह स्थिति सर्दियों में गंभीर हालात की ओर इशारा करती है।

इस तरह से मापा जाता है वायु गुणवत्ता सूचकांक
दिसंबर के अंत और जनवरी की शुरुआत के दौरान औसत साप्ताहिक वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) दुर्गापुर में 171, हावड़ा में 148 और कोलकाता में 118 पर रहा। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51-100 के बीच संतोषजनक, 101-200 के बीच मध्यम, 201-300 के बीच खराब, 201-400 के बीच बहुत खराब और 401-500 के बीच को गंभीर माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed