फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Akhilesh Yadav said the demonetisation is also expected to adversely impact the economy

नोटबंदी से पिछड़ा देश, अर्थव्यवस्था हुई कमजोर: अखिलेश

Sun, 27 Nov 2016 04:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Sun, 27 Nov 2016 04:19 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav said the demonetisation is also expected to adversely impact the economy
फाइल फोटोः अखिलेश यादव - फोटो : ANI
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नोटबंदी और सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर सवाल उठाते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नोटबंदी से देश पिछड़ गया है और अर्थव्यवस्था भी कमजोर हुई है। नोटबंदी से न तो कालाधन ही वापस आएगा और न भ्रष्टाचार कम होने वाला। यूपी के सीएम ने सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसी सर्जिकल स्ट्राइक से भी क्या फायदा जहां हर रोज जवान शहीद हो रहे हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री शनिवार को रामपुर के महात्मा गांधी स्टेडियम में लैपटॉप व साइकिल वितरण समारोह में बोल रहे थे। समाजवादी  विकास रथ के माध्यम से रामपुर पहुंचे मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, नोटबंदी से लोगों को परेशानी हो रही है। लोग चेक से कब तक छोटे-छोटे पेमेंट करते रहेंगे। शादी ब्याह में क्या नाइयों, पंडितों को चेक से भुगतान किया जाएगा। उन्हें खुशी है कि रामपुर में यह लाइन नहीं लग रही है।  
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ दिनों बाद फिर से भ्रष्टाचार हो जाएगा। उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक पर भी सवाल उठाया और कहा कि ऐसी सर्जिकल स्ट्राइक का भी क्या फायदा जहां अभी भी जवान शहीद हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने रामपुर में दो सौ करोड़ की परियोजनाओं का किया शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। इस मौके पर नगर विकास मंत्री आजम खां ने भी संबोधित करते हुए नोटबंदी का मुद्दा उठाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम बोले, बुआ ब्राडकास्टिंग चैनल फैला रहा अफवाहें

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के जरिये फैलाई जा रही बातों का भी खंडन किया। कहा कि भाजपा और सपा का कभी मिलन नहीं हो सकता। उन्होंने बसपा सुप्रीमो मायावती का बिना नाम लिए कहा कि उनका बुआ ब्राडकास्टिंग चैनल झूठी बातें फैला रहा है। चुनाव में सपा नए जोश के साथ फिर सरकार में वापस आएगी। उन्होंने अपने खिलाफ साजिश रचने वालों को भी खूब चेताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed