{"_id":"5753301f4f1c1b2a46108cf4","slug":"akhilesh-yadav-announces-plans-for-drought-affected-bundelkhand-of-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूखे बुंदेलखंड पर की राहतों की बारिश, गरीबों को मुफ्त अनाज के साथ समाजवादी पेंशन भी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सूखे बुंदेलखंड पर की राहतों की बारिश, गरीबों को मुफ्त अनाज के साथ समाजवादी पेंशन भी
नईमुर्रहमान/ कैलाश गोस्वामी, अमर उजाला/ चरखारी (महोबा)
Updated Sun, 05 Jun 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा के कार्डधारकों को सितंबर तक हर माह पांच किलो मुफ्त अनाज
- फोटो : Twitter A/c Of Akhilesh Yadav
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सूखे बुंदेलखंड पर राहतों की बारिश की। शनिवार को यहां आए सीएम ने घोषणा की कि बुंदेलखंड के सातों जिलों (बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, जालौन, झांसी, ललितपुर) के शत प्रतिशत गरीबों को समाजवादी पेंशन दी जाएगी। खाद्य सुरक्षा के कार्डधारकों को मुफ्त अनाज भी मिलेगा। बुंदेलखंड को हरा-भरा करने के लिए 120 करोड़ रुपये की लागत से 100 तालाबों की खोदाई कराई जा रही है। इससे जल संचयन के साथ सिंचाई की समस्या भी काफी हद तक दूर होगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री चरखारी हैलीपैड से सीधे मेला ग्राउंड में लगी प्रदर्शनी देखने पहुंचे। इसके बाद मलखान सागर तालाब की खोदाई का जायजा लिया। रपट तालाब के एक प्राचीन कुएं में लगाए गए सोलर पंप का बटन दबाकर उद्घाटन भी किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस कुएं के पानी से चरखारी वासियों को भरपूर पानी मिलेगा। 15 जून तक सभी तालाबों की खोदाई पूरी कराने के निर्देश कार्यदायी संस्था को दिए गए हैं। प्रदेश में 32 हजार तालाबों की खोदाई कराई जा रही है। बुंदेलखंड में 100 तालाबों की खोदाई का काम चालू है। इसमें आठ तालाब सिर्फ चरखारी नगर के हैं। इनमें सात की खोदाई हो चुकी है।अगर बारिश नहीं हुई तो अर्जुन नहर से लिफ्ट केनाल के जरिए यहां के तालाबों को भरा जाएगा।
विज्ञापन
सीएम ने कहा कि अर्जुन सहायक परियोजना में केंद्र सरकार ने दो साल से दो रुपये भी नहीं दिए। परियोजना का काम अधर में था। इसके बाद उन्होंने इस परियोजना के लिए 60 करोड़ रुपये देने की घोषणा की, ताकि इस साल अर्जुन सहायक परियोजना पूरी हो जाए। उन्होंने बताया कि अर्जुन सहायक परियोजना में केंद्र्र को 70 और प्रदेश सरकार को 30 फीसदी धनराशि देनी थी। उन्होंने कहा कि तालाब खोदवाकर एक तरफ इंसानों और पशुओं के लिए पानी की व्यवस्था की है। दूसरी तरफ गरीबों को मुफ्त भोजन का इंतजाम भी किया है। अब राशन की दुकानों पर सितंबर तक खाद्य सुरक्षा के तहत सभी कार्डधारकों को प्रति यूनिट पांच किलो गेहूं, चावल मुफ्त दिया जाएगा। गरीबों को शत प्रतिशत पेंशन देने का भी इंतजाम किया है।
विज्ञापन
उनका कहना है कि बुंदेलखंड में कुछ दल के नेता खाली ट्रेन भेजकर राजनीति कर रहे हैं। खेतों तक पानी कैसे पहुंचे, सरकार इस पर काम कर रही है। बुंदेलखंड में तालाब खोदाई का काम चलता रहेगा, जिससे तालाबों को अतिक्रमण से बचाया जा सके। प्रदेश सरकार ने एक दिन में 15 लाख पौधे लगाकर गिनीज बुक में नाम दर्ज कराया है। अब एक दिन में पांच करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। सीएम के साथ प्रमुख सचिव (सिंचाई) दीपक सिंघल, पूर्व सांसद और प्रदेश के महाधिवक्ता विजय बहादुर सिंह भी रहे।