{"_id":"58aaab704f1c1b9954b2303e","slug":"akhilesh-yadav-addresses-a-public-rally-in-amethi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गायत्री प्रजापति के लिए प्रचार करने पहुंचे अखिलेश, पर नहीं लिया एक बार भी नाम","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गायत्री प्रजापति के लिए प्रचार करने पहुंचे अखिलेश, पर नहीं लिया एक बार भी नाम
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 21 Feb 2017 01:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव सोमवार को अमेठी में गायत्री प्रजापति के लिए प्रचार करने पहुंचे। उन्होंने जनसभा को संबोधित किया और लोगों से कहा कि अगर हैंडल को सही पकड़ोगे, बैलेंस ठीक बनाओगे तो साइकिल ठीक चलेगी। अखिलेश ने रैली में काफी देर लोगों को संबोधित किया मगर जिन गायत्री प्रजापति के लिए वह अमेठी आए थे, उनका नाम तक अपनी जुबान पर नहीं आने नहीं दिया।
मालूम हो कि पिछले सप्ताह ही अखिलेश कैबिनेट के मंत्री और अमेठी से सपा प्रत्याशी गायत्री प्रजापति पर सुप्रीम कोर्ट ने महिला से बलात्कार के मामले में एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। गायत्री पर एक महिला के गैंगरेप और उसकी बेटी के यौन शोषण का आरोप है। हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस को तत्काल कार्यवाही करने के आदेश दिए हैं।

मंच पर ही रोए प्रजापति, अखिलेश के सामने नहीं आए
गायत्री प्रजापति
- फोटो : amar ujala
वहीं, मंत्री गायत्री प्रजापति अखिलेश के आने से पहले ही जनसभा छोड़कर चले गए। गायत्री भाषण देते-देते भावुक हो गए और मंच पर ही रो पड़े। उन्होंने रोते हुए जनता से कहा कि वह आम लोगों के बीच के हैं और जब तक चुनावों का परिणाम नहीं आ जाता तब तक वह चुनाव के किसी मंच पर नहीं बैठेंगे।
प्रजापति ने संबोधित करते हुए कहा, 'मैं अदालत का सम्मान करता हूं। मुझे विश्वास है कि अदालत मेरी बात सुनेगी और जनता भी। मैं भी अपने पक्ष को रखूंगा लेकिन जनता के सामने'। इसके बाद गायत्री प्रजापति का गला भर आया। वो कहने लगे, 'मैं आपके बीच हूं, आज ये मंच गायत्री प्रजापति के लिए नहीं। अब मैं तभी मंच पर आउंगा जब आप लोग बिठाओगे'। इसके बाद वो रोते हुए मंच से उतरकर चले गए।

SP leader Gayatri Prajapati breaks down during a rally in Amethi, Uttar Pradesh says the court will listen to me and will do justice pic.twitter.com/RQqxxYwWsO
— ANI UP (@ANINewsUP) February 20, 2017