{"_id":"5d38272a8ebc3e6cd9046fa7","slug":"akbaruddin-owaisi-on-mob-lynching-rss-can-t-do-anything-with-us","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीड़ हिंसा पर बोले अकबरुद्दीन ओवैसी, दुनिया उसी से डरती है जो डराना जानता है","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भीड़ हिंसा पर बोले अकबरुद्दीन ओवैसी, दुनिया उसी से डरती है जो डराना जानता है
Wed, 24 Jul 2019 03:08 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 24 Jul 2019 03:08 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के भाई अकबरुद्दीन ओवैसी अपना इलाज कराने के बाद लंदन से भारत लौट आए हैं। वापस आते ही अकबरुद्दीन एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं।
विज्ञापन
करीमनगर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अकबरुद्दीन ओवैसी ने भीड़ हिंसा पर बोलते हुए अपनी 15 मिनट वाली बात दोहराई। उन्होंने कहा कि आरएसएस वाले हमारा बाल भी बांका नहीं कर सकते। दुनिया उसी को डराती है जो डरता है और दुनिया उसी से डरती है जो डराना जानता है।
विज्ञापन
Akbaruddin Owaisi, AIMIM: RSS wale humara baal bhi baanka nahi kar sakte. Duniya ussi ko darati hai jo darta hai, duniya ussi se darti hai jo darana janta hai. Akbaruddin Owaisi se nafrat kyun hai? '15 minute' aisa zarb (blow) hai jo abhi bhi nahi bhar saka. (23.7.19) pic.twitter.com/39gnBdHpwp
— ANI (@ANI) July 24, 2019
विज्ञापन
अकबरुद्दीन ओवैसी ने आगे कहा कि मुसलमानों को शेर बनना होगा ताकि कोई चायवाला उनके सामने खड़ा न हो सके। मैं अपने लोगों से कहता हूं कि आप लोग इतने परेशान हैं, परेशान न हों। नौजवानों मैं आपसे कहूंगा कि जो हम यहां करेंगे, उसके बदले में जन्नत या जहन्नुम मिलेगी।
शहीद जन्नत जाता है। नौजवानों वे नारा कुछ भी लगवाएं तुम सिर्फ अल्लाह का नाम लो। अकबरुद्दीन ओवैसी ने कहा कि वो लोग मेरे खून के प्यासे हैं। इस दौरान उन्होंने '15 मिनट' वाली बात भी दोहराई।
बता दें कि अकबरुद्दीन ओवैसी ने 2013 में कहा था कि हम 25 करोड़ हैं और तुम 100 करोड़ हो, 15 मिनट के लिए पुलिस हटा दो, देख लेंगे किसमें कितना दम है।