Delhi: अहमदाबाद से दिल्ली आ रही आकासा एयरलाइंस की फ्लाइट पक्षी से टकराई, टला बड़ा हादसा
यह विमान अहमदाबाद से दिल्ली आ रहा था। लैंडिंग के वक्त जब विमान 1900 फीट की ऊंचाई पर था, उस दौरान एक पक्षी फ्लाइट से टकरा गया।
विस्तार
अहमदाबाद से दिल्ली आ रही आकासा एयरलाइंस की फ्लाइट गुरुवार (27 अक्तूबर) को हादसे का शिकार होते-होते बच गई। बताया जा रहा है कि इस विमान से पक्षी टकरा गया था, जिसके बाद इसे आनन-फानन में दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया। इसके बाद विमान की जांच की गई, जिसके बाद विमान में डैमेज होने की जानकारी मिली है।
बताया जा रहा है कि यह विमान अहमदाबाद से दिल्ली आ रहा था। लैंडिंग के वक्त जब विमान 1900 फीट की ऊंचाई पर था, उस दौरान एक पक्षी फ्लाइट से टकरा गया। इसके बावजूद पायलट ने विमान पर नियंत्रण बनाए रखा और सकुशल लैंड करा लिया। डीजीसीए ने बताया कि लैंडिंग के बाद विमान की जांच की गई।
Today, Akasa B-737-8(Max) aircraft VT-YAF operating flight QP-1333 (Ahmedabad-Delhi) experienced a bird strike during the climb out passing 1900ft. Post landing at Delhi, Radome damage was observed. Aircraft declared AOG (Aircraft on ground) at Delhi: DGCA pic.twitter.com/9pODQdDJH7
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 27, 2022
इस मामले में आकासा एयर की ओर से बयान जारी कर दिया गया है। कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि अहमदाबाद से दिल्ली आ रही आकासा एयर फ्लाइट क्यूपी 1333 पक्षी से टकरा गई थी। विमान सफलतापूर्वक दिल्ली में लैंड हो गया और सभी मुसाफिरों को सुरक्षित उतार लिया गया। विमान की जांच की जा रही है।
Akasa Air flight QP 1333 flying from Ahmedabad to Delhi on Oct 27 suffered a bird hit. The aircraft landed safely and all passengers were deboarded. As a result, the aircraft has been positioned for a detailed inspection: Akasa Air spokesperson pic.twitter.com/HqL8sEWRQI
— ANI (@ANI) October 27, 2022