फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ajit Pawar slams MP Amol Kolhe, says politics not his forte

Pune: 'जब विरोधी अपराजेय हो तो सेलिब्रिटी मैदान में उतारते हैं सियासी दल', अजित पवार का अमोल कोल्हे पर निशाना

Mon, 04 Mar 2024 03:33 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 04 Mar 2024 03:33 PM IST
सार

Pune: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने अभिनेता अमोल कोल्हे पर निशाना साधते हुए कहा कि जब राजनीतिक दलों को लगता है कि विरोधी उम्मीदवार को हराया नहीं जा सकता है, तो वे अपनी मशहूर हस्तियों को साथ लेते हैं। 

विज्ञापन
Ajit Pawar slams MP Amol Kolhe, says politics not his forte
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार - फोटो : एक्स/अजित पवार

विस्तार

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने सोमवार को अभिनेता और राकांपा (शरद पवार गुट) के सांसद अमोल कोल्हे पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल जब विरोधी उम्मीदवारों को हराने योग्य नहीं पाते हैं, तो वे चुनावों में मशहूर हस्तियों (सेलिब्रिटी) को उतारते हैं। 

विज्ञापन

'दो साल बाद ही इस्तीफा देने लगे थे कोल्हे'
अजित पवार पुणे जिले के शिरूर में किसानों की एक सभा संबोधित कर रहे थे। यह कोल्हे का निर्वाचन क्षेत्र भी है। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कोल्हे में राजनीति के गुण नहीं हैं, क्योंकि उन्होंने अपने कार्यकाल के दो वर्ष बाद ही इस्तीफे की पेशकश की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'हमने सुनिश्चित की अमोल कोल्हे की जीत'
उन्होंने कहा, "मैं कोल्हे को दूसरी पार्टी से लाया था और उन्हें टिकट दिया था। मैंने (राकांपा नेता) दिलीप वाल्से पाटिल के साथ मिलकर 2019 के लोकसभा चुनाव में उनकी जीत सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी ली थी। हमने शुरू में कोल्हे को आशावादी समझा। लेकिन दो साल में ही वह मेरे पास आए और यह कहते हुए इस्तीफा देने की पेशकश करने लगे कि उनका अभिनय का करियर प्रभावित हो रहा है।" 

विज्ञापन

'सेलिब्रिटी को साथ लेते हैं सियासी दल'
अजित पवार ने कहा कि जब राजनीतिक दलों को लगता है कि विरोधी उम्मीदवार को हराया नहीं जा सकता है, तो वे अपनी मशहूर हस्तियों को साथ लेते हैं। 

'सेलिब्रिटी का राजनीति से क्या संबंध है'
उन्होंने कहा, "अभिनेत्री हेमा मालिनी ने चुनाव लड़ा और जीता। अभिनेता सनी देओल और गोविंदा को भी कुछ जगहों पर मैदान में उतारा गया। राजेश खन्ना, शत्रुघ्न सिन्हा और अमिताभ बच्चन भी चुनाव लड़ चुके हैं। अभिनेताओं का राजनीति से क्या संबंध है? भाजपा ने हेमा मालिनी को उत्तर प्रदेश की मथुरा सीट से मैदान में उतारा था, जबकि सनी देओल पंजाब के गुरदासपुर से सांसद हैं।" 

'अभिनेताओं को पार्टी में शामिल करने के हम भी दोषी'
उन्होंने आगे कहा, "मुद्दा यह है कि क्या अभिनेता अपने क्षेत्रों में विकास कार्य करने के लिए उत्सुक हैं। लोग मशहूर हस्तियों को होनहार समझते हैं और उन्हें वोट दे देते हैं। हम (नेता) भी उनकी क्षमताओं को जाने बिना उन्हें (पार्टी) में शामिल करने के दोषी हैं।" 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed