एनसीपी नेता अजित पवार ने की राज ठाकरे से बातचीत, गठबंधन में शामिल होने की बन रही संभावना
राकांपा ने राज ठाकरे नीत मनसे को महागठबंधन में साथ लेने के विचार को सकारात्मक रूप से लिया है। राकांपा नेता अजित पवार ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पवार ने कहा कि इस मुद्दे पर कांग्रेस के साथ चर्चा की जाएगी। राकांपा सूत्रों ने बताया कि उत्तर भारतीय विरोधी माने जाने वाले मनसे को साथ लेने के मुद्दे पर कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व के स्तर पर विचार किया जा रहा है।
अजित पवार और पार्टी के दो अन्य वरिष्ठ नेताओं- प्रफुल्ल पटेल और जयंत पाटिल - ने कहा कि राकांपा संसदीय बोर्ड ने अपने प्रमुख शरद पवार से माढा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का अनुरोध किया है।
Ajit Pawar,NCP: We are positive to take MNS with us and I personally met Raj Thackeray yesterday to discuss, what we discussed today in our NCP meeting on seat sharing will discuss with Congress and will also inform about MNS and our stand to take MNS on board pic.twitter.com/P5bTwtQZEI
विज्ञापन विज्ञापन
— ANI (@ANI) February 14, 2019
पार्टी नेता विजयसिंह मोहिते पाटिल फिलहाल इस सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने खुद पवार से इस सीट से लड़ने का अनुरोध किया है। हालांकि, नेताओं ने कहा कि राकांपा प्रमुख ही इस बारे में कोई अंतिम फैसला करेंगे।
पवार ने संवाददाताओं से कहा कि मैंने (मनसे प्रमुख) राज ठाकरे से कल मुलाकात की। मैंने पार्टी नेताओं को इस बारे में आज अवगत कराया। हम अब कांग्रेस के साथ इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे। मनसे के साथ चर्चा आगे बढ़ाने के प्रति हमारी पार्टी में सामान्य माहौल है। पवार और मनसे प्रमुख के बीच बैठक बुधवार को मध्य मुंबई के दादर में हुई। यह करीब डेढ़ घंटे तक चली।
पटेल ने बताया कि उम्मीदवारों की अंतिम सूची की घोषणा अगले पांच - छह दिनों में होने की संभावना है। कांग्रेस और राकांपा गठबंधन सहयोगियों के साथ बात कर रही है और दो - तीन दिनों में चीजों को अंतिम रूप दिया जाएगा। पटेल ने भरोसा जताया कि महागठबंधन महाराष्ट्र में 35 सीटें जीतेगा।