फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ajit Doval says Protecting people from false and motivated propaganda also becomes absolutely necessary in the age of information revolution

पुणे: एनएसए डोभाल बोले- सूचना क्रांति के युग में लोगों को झूठे प्रचार से बचाना नितांत आवश्यक

Thu, 28 Oct 2021 03:10 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 28 Oct 2021 03:10 PM IST
सार

एनएसए डोभाल ने कहा कि सूचना क्रांति के युग में झूठे और प्रेरित प्रचार से लोगों की रक्षा करना भी नितांत आवश्यक हो गया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा योजना को इन सभी चुनौतियों और रणनीतियों को अधिकतम अंतरराष्ट्रीय सहयोग के लिए ध्यान में रखना चाहिए।

विज्ञापन
Ajit Doval says Protecting people from false and motivated propaganda also becomes absolutely necessary in the age of information revolution
एनएसए अजीत डोभाल - फोटो : पीटीआई

विस्तार

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने गुरुवार को पुणे में 'आपदाओं और महामारी के युग में राष्ट्रीय सुरक्षा तैयारियों' विषय पर अपनी बात रखी। इस दौरान उन्होंने कहा कि आपदाओं और महामारियों से विद्रोह से नहीं निपटा जा सकता है। डोभाल ने कहा कि सूचना क्रांति के युग में झूठे और प्रेरित प्रचार से लोगों की रक्षा करना भी नितांत आवश्यक हो गया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा योजना को इन सभी चुनौतियों और रणनीतियों को अधिकतम अंतरराष्ट्रीय सहयोग के लिए ध्यान में रखना चाहिए।

विज्ञापन


एनएसए ने कहा कि अब युद्ध के नए क्षेत्र क्षेत्रीय सीमाओं से सिविल सोसाइटी में स्थानांतरित हो गए हैं। उन्होंने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य, उनकी भलाई और सुरक्षा की भावना और सरकार की उनकी धारणा जैसे कारक राष्ट्र की इच्छा को प्रभावित करते हैं। पुणे इंटरनेशनल सेंटर द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सुरक्षा पर पुणे डायलॉग (पीडीएनएस) 2021 में डोभाल ने विषय पर बोलते हुए कहा, 'आप सभी वैश्विक सुरक्षा परिदृश्य में हो रहे परिवर्तनों से अवगत हैं। युद्ध देश के राजनीतिक और सैन्य उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए लागत प्रभावी साधन बनते जा रहे हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'यह सामाजिक असंतुलन उत्पन्न करता है, जो राजनीतिक स्थिरता, आर्थिक विकास और यहां तक कि एक राष्ट्र की बाहरी एवं आंतरिक खतरों का डटकर मुकाबला करने की क्षमता को भी प्रभावित कर सकता है।' डोभाल ने कहा कि यह नए तरह के खतरे बड़े पैमाने पर बहु-स्तरीय खतरे उत्पन्न करते हैं। उन्होंने कहा कि सूक्ष्म स्तर पर इनमें प्रत्येक व्यक्ति के जीवन की रक्षा करना, चिकित्सकीय सुविधा प्रदान करना, लोगों का साथ देना, खाद्य एवं आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करना और कानून-व्यवस्था बनाए रखना शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed