फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ajit Chaudhury will start campaign in west UP

वेस्ट यूपी में सम्मेलन कर पार्टी की नीति समझाने की कोशिश करेंगे छोटे चौधरी

Thu, 12 May 2016 01:54 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 12 May 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
Ajit Chaudhury will start campaign in west UP
अजित चौधरी - फोटो : PTI

 मुजफ्फरनगर दंगे के बाद कमजोर आंके जा रहे राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) का जनाधार बढ़ाने के लिए पार्टी मुखिया अजित सिंह अति पिछड़ों को जोड़ने उत्तर प्रदेश में निकलेंगे। इसके लिए वेस्ट यूपी में मंडल स्तर पर सम्मेलन करेंगे। कई सम्मेलनों का स्थान तय कर दिया गया है।  

विज्ञापन


रालोद की जनाधार बढ़ाओ मुहिम में पार्टी के युवा चेहरा जयंत चौधरी जुटे हैं। वह छोटे छोटे दलों और अन्य राजनीतिक पार्टियों के मजबूत लोगों को पार्टी में शामिल करने का काम कर रह रहे हैं। इसी क्रम में पुत्र जयंत के साथ पिता अजित सिंह भी अति पिछड़ों को जोडने  अब निकलेंगे।  इसके लिए  उन्होंने अपनी पार्टी के अति पिछड़े चेहरे राष्ट्रीय महासचिव  ताराचंद शास्त्री और पशिचम यूपी के पार्टी अध्यक्ष मुंशीराम पाल को चुना है।
विज्ञापन


वेस्ट यूपी में पहले चरण में मेरठ, सहारनपुर, आगरा और मुरादाबाद मंडल में  अति पिछड़ा सम्मेलन  करना पार्टी ने तय किया है।  जून में होने वाले इन सम्मेलनों के लिए मेरठ मंडल का मेरठ, सहारनपुर का मुजफ्फरनगर, आगरा का हाथरस और मुरादाबाद का अमरोहा को लगभग तय कर लिया किया है। इन सब सम्मेलनों में खुद रालोद मुखिया चौधरी अजित सिंह शिरकत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजनीतिक तस्वीर जरूर बदलेगी

Ajit Chaudhury will start campaign in west UP
अजित चौधरी - फोटो : PTI

पार्टी सूत्रों के मुताबिक छोटे चौधरी का मकसद यूपी चुनाव से पहले हर हाल में अपनी ताकत का अहसास संभावित दोस्तों यानि गठबंधन के लिए बात करने वाले दलों को कराना है।अति पिछड़ों को जोडने के लिए अजित सिंह की टीम ने पूरा रोडमैप तैयार कर जिलाध्यक्षों  को भेज दिया है।

इसी क्रम में जयंत चौधरी किसानों  को साथ जोड़ने के लिए किसान रैली करने की तैयारी कर रहे है।  जून में ही बड़ी रैली वेस्ट यूपी के बुलंदशहर में करने का पार्टी का कार्यक्रम तय किया है। मई के अंत तक इन सभी कार्यक्रमों की तिथि घोषित होने की उम्मीद है। पार्टी का मानना है कि हाल में हुए चार राज्यों के चुनाव के परिणाम आने के बाद सूबे में राजनीतिक तस्वीर जरूर बदलेगी।

गठबंधन पर भी नए सिरे से अन्य सियासी दोस्तों से मंथन होगा। इसके लिए रालोद को मजबूती से बात करनी होगी। उसकी खातिर अपने पास दिखाने के लिए  बड़ा जनाधार लाजमी है, ताकि सीटों के बंटवारे के लिए  दबाव बनाना आसान हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed