फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Airport Glitch: Situation improving at Delhi airport after 36 hours, over 900 flights affected in two days

Airport Glitch: दिल्ली एयरपोर्ट पर 36 घंटे बाद सुधर रहे हालात, दो दिन में 800 से ज्यादा उड़ान सेवाएं प्रभावित

Sat, 08 Nov 2025 09:58 AM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Sat, 08 Nov 2025 09:58 AM IST
सार

Delhi Airport AMSS Glitch: दिल्ली एयरपोर्ट पर गुरुवार शाम से एटीसी सिस्टम में खराबी शुरू हुई। इसकी वजह से शुक्रवार को 800 से अधिक उड़ानें देरी से चलीं। हालांकि शनिवार को केवल 129 उड़ानें प्रभावित रहीं।अब उम्मीद है कि अगले कुछ घंटों में दिल्ली एयरपोर्ट की सभी उड़ानें पूरी तरह सामान्य हो जाएंगी।

विज्ञापन
Airport Glitch: Situation improving at Delhi airport after 36 hours, over 900 flights affected in two days
एटीसी के एएमएसएस में खराबी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

राजधानी दिल्ली में एयरपोर्ट पर उड़ान सेवाएं अब धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही हैं। लगभग 36 घंटे पहले हुई बड़ी तकनीकी खराबी के बाद शनिवार को हालात में सुधार देखा गया। अधिकारियों के अनुसार, शनिवार को कुल 129 उड़ानें (53 आगमन और 76 प्रस्थान) देरी से चल रही हैं, जबकि शुक्रवार को लगभग 800 उड़ानें देर से हुई थीं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Travel Advisory: दिल्ली एयरपोर्ट पर घंटों की मशक्कत के बाद ATC सिस्टम बहाल, 800 उड़ानों पर दिखा असर
विज्ञापन


क्या आई थी दिक्कत?
गुरुवार शाम को दिल्ली एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) सिस्टम में तकनीकी दिक्कत आ गई थी। यह समस्या ऑटोमैटिक मैसेज स्विचिंग सिस्टम (एएमएसएस )में आई, जो उड़ानों की योजना (फ्लाइट प्लानिंग) से जुड़ा एक अहम हिस्सा है। इस सिस्टम के फेल होते ही उड़ानों के संदेश और डेटा अपने-आप कंट्रोल टावर तक नहीं पहुंच रहे थे। नतीजतन, एयरलाइंस को मैन्युअल तरीके से उड़ान योजनाएं बनानी पड़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन




शुक्रवार को मचा था हंगामा
खराबी के बाद गुरुवार रात से शुक्रवार तक दिल्ली एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई। लगभग 500 उड़ानें गुरुवार रात और 800 उड़ानें शुक्रवार को देरी से चलीं। कई उड़ानों में यात्रियों को विमान में ही लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। औसतन प्रस्थान में 45 मिनट से 1 घंटे की देरी हुई, जबकि आने वाली उड़ानें भी प्रभावित हुईं क्योंकि पार्किंग बे सीमित थे और हवाई क्षेत्र में भी भीड़ बढ़ गई थी।

तकनीकी खराबी पर अधिकारियों की सफाई
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) ने कहा कि यह एक तकनीकी समस्याथी, लेकिन किसी भी उड़ान की सुरक्षा पर कोई असर नहीं पड़ा।जो विमान हवा में थे, वे सामान्य रूप से अपने गंतव्य तक पहुंचे। दिक्कत केवल उड़ान से पहले के संदेश और योजना प्रक्रिया में आई थी।



एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने दी थी चेतावनी
दिल्ली एयरपोर्ट पर आई इस खराबी से बचा जा सकता था अगर भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने समय पर अपने सिस्टम को अपग्रेड किया होता। दरअसल, एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने जुलाई में चेतावनी दी थी कि 'वर्तमान सिस्टम, खासकर दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े एयरपोर्ट धीमेपन और तकनीकी रुकावटों से जूझ रहे हैं, जिससे कामकाज की क्षमता और सुरक्षा पर असर पड़ रहा है।'


यह भी पढ़ें - Delhi: दिल्ली हवाई अड्डे के एयर ट्रैफिक कंट्रोल में तकनीकी समस्या, करीब 300 उड़ानों में देरी

दिल्ली एयरपोर्ट की ताजा स्थिति 
शनिवार सुबह दिल्ली एयरपोर्ट ने बयान जारी कर कहा, 'एएमएसएस से जुड़ी तकनीकी समस्या अब सुधर रही है। एयरलाइन संचालन सामान्य हो रहा है और सभी अधिकारी यात्रियों को कम से कम असुविधा हो, इसके लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं। यात्रियों से अपील है कि वे अपनी उड़ान की ताज़ा जानकारी के लिए एयरलाइंस से संपर्क में रहें।' वहीं इंडिगो एयरलाइंस ने भी कहा, 'एटीसी सिस्टम में आई अस्थायी तकनीकी खराबी अब दूर कर दी गई है और संचालन धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है। अगले कुछ घंटों में स्थिति पूरी तरह सामान्य हो जाएगी। तब तक उड़ानों के समय में कुछ बदलाव जारी रह सकते हैं।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed