Delhi: दिल्ली हवाई अड्डे के एयर ट्रैफिक कंट्रोल में तकनीकी समस्या, करीब 300 उड़ानों में देरी
आईजीआई एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) सिस्टम में तकनीकी खराबी आने की वजह से उड़ान संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (आईजीआई एयरपोर्ट) पर शुक्रवार सुबह तकनीकी खराबी की वजह से हवाई सेवाएं प्रभावित हुईं। आईजीआई एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) सिस्टम में तकनीकी खराबी आई है। इस कारण करीब 300 उड़ानों में देरी हो गई। इंडिगो, एयर इंडिया, स्पाइसजेट और अकासा एयर ने कहा कि हवाई यातायात नियंत्रण प्रणाली में समस्या के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर उनकी उड़ानों में देरी हो रही है।
एयरपोर्ट अधिकारी के मुताबिक गड़बड़ी एयर ट्रैफिक कंट्रोल के एएमएसएस (आटोमैटिक मैसेज स्विचिंग सिस्टम) में गड़बड़ी से शुरु हुई। एएमएसएस हवाई यातायात को नियंत्रित करने का केंद्रीय तंत्र है, जो उड़ानों के प्लान, मौसम की जानकारी और रूट को व्यवस्थित करता है। एएमएसएस में हुई गड़बड़ी के कारण आटोमैटिक फ्लाइट प्लान ट्रांसमिशन रुक गया और कंट्रोलर्स को मैनुअल रूप से हर डिटेल एंट्री करना पड़ रहा है, जिससे प्रक्रिया में अधिक समय लग रहा है, इसलिए कई उड़ानें देर से उड़ान भर रही हैं। इससे एयरपोर्ट पर ट्रैफिक बढ़ गया और यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा है।
एएमएसएस में खराबी गुरुवार रात से ही सामने आने लगी, जिसे तकनीकी टीमों ने तत्काल ठीक करने का काम शुरू कर दिया, लेकिन सुबह के समय सारी कोशिश नाकाम रही। व्यवस्था पूरी तरह ठप्प पड़ गया। ऐसी खराबियां पुराने सिस्टम अपग्रेड की कमी से जुड़ी हो सकती हैं।
अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी टीम समस्या को ठीक करने में जुटी है। बता दें कि देश के सबसे व्यस्त हवाईअड्डों में शुमार दिल्ली एयरपोर्ट से रोजाना करीब 1,500 उड़ानें संचालित होती हैं।स्पाइसजेट समेत कई एयरलाइनों की उड़ानें प्रभावित हुई हैं।
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने एक्स पर पोस्ट में कहा, 'एयर ट्रैफिक कंट्रोल डेटा को सपोर्ट करने वाली ऑटोमैटिक मैसेज स्विचिंग सिस्टम (एएमएसएस) में तकनीकी समस्या के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन में देरी हो रही है। फिलहाल कंट्रोलर उड़ान योजनाओं को मैन्युअल रूप से प्रोसेस कर रहे हैं, जिससे कुछ देरी हो रही है। तकनीकी टीमें सिस्टम को जल्द से जल्द ठीक करने के लिए काम कर रही हैं।'
वहीं, दिल्ली एयरपोर्ट की ओर से जारी आधिकारिक एडवाइजरी में कहा, 'एटीसी सिस्टम में तकनीकी समस्या के कारण आईजीआई एयरपोर्ट पर उड़ान संचालन में देरी हो रही है। हमारी टीम DIAL सहित सभी संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर समस्या को जल्द ठीक करने में लगी हुई है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी संबंधित एयरलाइंस से अपडेट लेते रहें। हमें इस असुविधा के लिए खेद है।'Airports Authority of India (AAI) tweets, "Flight operations at Delhi Airport are experiencing delays due to a technical issue in the Automatic Message Switching System (AMSS), which supports Air Traffic Control data. Controllers are processing flight plans manually, leading to… pic.twitter.com/CiNe8KPKNy
— ANI (@ANI) November 7, 2025
फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटराडार24.कॉम के मुताबिक, लगभग 300 उड़ानें देर से चल रही हैं, और दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली फ्लाइट्स में औसतन 60 मिनट तक की देरी हो रही है।