फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   IndiGo issues advisory amid glitches in Air Traffic Control system

Travel Advisory: दिल्ली एयरपोर्ट पर घंटों की मशक्कत के बाद ATC सिस्टम बहाल, 800 उड़ानों पर दिखा असर

Fri, 07 Nov 2025 11:00 PM IST
अनुज कुमार पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 07 Nov 2025 11:00 PM IST
सार

Delhi Airport News Update: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एयर ट्रैफिक सिस्टम में आई तकनीकी खराबी से हवाई सेवाएं प्रभावित हो गईं थी। जिसे अब ठीक कर दिया गया है। खराबी के चलते उड़ानें या तो देर से रवाना हुईं या रद्द किया गया। 

विज्ञापन
IndiGo issues advisory amid glitches in Air Traffic Control system
इंडिगो - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

देश के सबसे व्यस्त दिल्ली हवाई अड्डे पर शुक्रवार को हवाई यातायात नियंत्रण प्रणाली में तकनीकी गड़बड़ी हो गई, जिससे 800 से ज्यादा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें लेट हो गईं। हवाई अड्डा प्राधिकरण ने इस समस्या को ठीक कर लिया है। एएआई ने बताया कि कुछ पुरानी देरी के कारण स्वचालित कामकाज में थोड़ी रुकावट बाकी है, लेकिन जल्द ही सब कुछ सामान्य हो जाएगा। यात्रियों से धैर्य रखने की अपील की गई है।
विज्ञापन


इंडिगो ने एक्स पर ताजा अपडेट देते हुए बताया कि हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि एयर ट्रैफिक कंट्रोल को प्रभावित करने वाली AMSS प्रणाली की अस्थायी खराबी अब ठीक हो गई है। दिल्ली हवाई अड्डे तथा उत्तरी क्षेत्र के अन्य प्रभावित हवाई अड्डों पर सामान्य परिचालन धीरे-धीरे बहाल हो रहा है। हम इस समस्या के समाधान और प्रणालियों को पुनः चालू करने के लिए हवाई अड्डे और एटीसी अधिकारियों के प्रयासों की सराहना करते हैं।
विज्ञापन

 

एएआई ने रात 8:56 बजे एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि उसने एएमएसएस में तकनीकी खराबी का समाधान कर दिया है, जिसके कारण उड़ान योजना संदेशों के प्रसंस्करण में देरी हुई। आईपी-आधारित एएमएसएस प्रणाली में यह समस्या 6 नवंबर को पाई गई थी। सूत्रों ने बताया कि तकनीकी समस्या के कारणों का पता लगाने के लिए एक जांच की जाएगी। एएआई ने उड़ान योजनाओं को मैन्युअल रूप से संसाधित करने के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों को तैनात किया है।

एएआई ने बताया कि तकनीकी समस्या का पता छह नवंबर को चला और तुरंत ही नागरिक उड्डयन सचिव ने एएआई अध्यक्ष, एएआई सदस्य एएनएस और अन्य अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की और समस्या के समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटराडार24 डॉट कॉम पर उपलब्ध जानकारी से पता चला है कि हवाई अड्डे पर 800 से अधिक उड़ानें विलंबित हैं, और दिल्ली हवाई अड्डे पर प्रस्थान करने वाली उड़ानों में लगभग 50 मिनट की देरी है। 

एएआई ने एक बयान में यह भी कहा कि उड़ान योजनाओं को मैन्युअल रूप से संसाधित करने के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों को तैनात किया गया है, ताकि बिना किसी व्यवधान के हवाई यातायात नियंत्रण संचालन की निरंतरता और सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। इससे पहले दिन में इंडिगो, एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस, स्पाइसजेट और अकासा एयर ने कहा कि एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में समस्या के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर उनकी उड़ानों में देरी हुई है।

दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी किया परामर्श
दिल्ली हवाई अड्डे ने एक परामर्श जारी किया है, "एयर ट्रैफ़िक कंट्रोल की उड़ान योजना प्रक्रिया में सहायक स्वचालित संदेश स्विचिंग सिस्टम (AMSS) को प्रभावित करने वाली तकनीकी समस्या में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। दिल्ली हवाई अड्डे पर एयरलाइन संचालन सामान्य हो रहा है और सभी संबंधित अधिकारी किसी भी असुविधा को कम करने के लिए तत्परता से काम कर रहे हैं। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे उड़ान संबंधी नवीनतम जानकारी के लिए अपनी एयरलाइन के संपर्क में रहें।"

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने की थी बैठक
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने एक्स पर दिल्ली एयरपोर्ट पर तकनीकी खराबी पर जानकारी दी थी। प्राधिकरण ने बताया था कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव ने तुरंत एएआई के अध्यक्ष, एएनएस के सदस्य और अन्य अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए थे। ईसीआईएल के अधिकारियों और एएआई कर्मियों की एक टीम अभी भी घटनास्थल पर मौजूद थे। 

दिल्ली ही नहीं मुंबई तक यात्री हुए थे परेशान
शुरुआत में दिल्ली हवाई अड्डे पर शुक्रवार को हवाई यातायात नियंत्रण प्रणाली में तकनीकी खामी के कारण लगभग 300 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन प्रभावित हुआ। सैकड़ों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसका असर मुंबई के हवाई अड्डे पर भी देखा गया है। मुंबई में भी यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed