फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Airplanes like toilet in indian railway says piyush goyal

करोड़ों यात्रियों को रेलमंत्री ने दी बड़ी खुशखबरी, खत्म होगी ये 'समस्या'

Sun, 17 Jun 2018 09:16 PM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Sun, 17 Jun 2018 09:16 PM IST
विज्ञापन
Airplanes like toilet in indian railway says piyush goyal

रेलवे ने अपने यात्रियों को विमान सेवाओं जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कमर कस ली है। रेलवे ट्रेनों के सभी डिब्बों में अपग्रेडेड वैक्यूम बायो टॉयलेट लगाने की तैयारी कर रहा है, जो कि अभी केवल विमान सेवाओं में इस्तेमाल किए जाते हैं। इसके लिए ट्रेनों में लग रहे बायो-टॉयलेट को बदला जाएगा।

विज्ञापन


रेलवे मंत्री गोयल ने कहा कि विमान सेवाओं से प्रतिस्पर्धा के लिए रेलवे को अपग्रेड करने की जो योजना बनी थी उसमें बायो-टॉयलेट को अपग्रेड वर्जन से बदलना भी एक था। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमने रेलवे में विमान सेवाओं वाले वैक्यूम बायो-टॉयलेट का प्रयोग शुरू कर दिया है। करीब 500 वैक्यूम बायो-टॉयलेट का ऑर्डर दे दिया गया है। प्रयोग सफल होते ही मैं ट्रेनों के सभी 2.5 लाख टॉयलेट को वैक्यूम बायो-टॉयलेट से बदलने के लिए पैसा खर्च करने को तैयार हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक वैक्यूम बायो-टॉयलेट की कीमत करीब 2.5 लाख होगी। पूरी तरह से गंध मुक्त होने के साथ पानी की खपत पांच फीसदी कम हो जाएगी और उसमें ब्लॉक होने का खतरा भी काफी कम होगा।

गोयल ने कहा कि मार्च, 2019 तक भारतीय रेलवे में 100 फीसदी बायो-टॉयलेट होगा। यह अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। पटरियां साफ होंगी, दुर्गंध नहीं होगी और रेल नवीनीकरण कम होगा। 


बायो-टॉयलेट का काम है अधूरा

रेलवे मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार, 31 मई तक, करीब एक लाख प्रति टॉयलेट की कीमत पर 37,411 डिब्बों में एक लाख 36,965 बायो-टॉयलेट लगाए गए थे। वहीं मार्च, 2019 तक करीब 18,750 डिब्बों में बायो-टॉयलेट लगाए जाने की तैयारी है। भारतीय रेलवे के सभी डिब्बों में ऐसे टॉयलेट लगने का कुल खर्च करीब 250 करोड़ रुपये आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed